ट्रक की बाइक से भिड़ंत
Publish Date: | Thu, 27 Aug 2020 04:04 AM (IST)
फोटो 13
तामिया मार्ग पर बेलगांव के पास हुआ हादसा
परासिया। तामिया मार्ग पर बेलगांव के समीप ट्रक और दुपहिया की टक्कर की में बाईक सवार दंपती घायल हो गए। दंपती तामिया के ढुलनिया से परासिया की ओर आ रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाईक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। पति पत्नी दोनों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए परासिया अस्पताल भेजा गया।
पूर्व विधायक बावरिया ने सौंपा ज्ञापन
परासिया। चांदामेटा नगर परिषद के 40 कर्मचारियों को न्याय दिलाने को लेकर भाजपा ने ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के साथ भाजपा के नेतागण एसडीएम से मिले तथा कर्मचारियों को लेकर चर्चा की। नगर परिषद चांदामेटा में कार्यरत 40 कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने की शिकायत की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद चांदामेटा में 40 कर्मचारी वर्ष 2015 से 2020 तक नगर परिषद चांदामेटा में कार्यरत रहे हैं। उन्हे सौ रुपए प्रतिदिन वेतन दिया जा रहा था, जबकि शासन से तय वेतन अलग है। मजदूरों को उनकी योग्यता अनुसार मजदूरी तय है, लेकिन इन मजदूरों को कम वेतन प्रदान दिया गया। मजदूरी का भुगतान नगर परिषद के केस काउण्टर से भुगतान किया गया है। इसमे कर्मचारियों का शोषण हुआ है।
रक्तदान कर बचाई जान
परासिया। जागते रहो खून का रिश्ता ग्रुप ने मुसीबत में रक्तदान कर महिला की जान बचाने का प्रयास किया। जागते रहो ग्रुप के रिंकु रीतेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस कर्मी अरुण शर्मा और इस्लाम भाई ने रक्तदान कर जच्चा एवं बच्चा की जान बचाई। जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप का 1315 यूनिट निश्शुल्क रक्तदान किया जा चुका है।
सेवादल ने मनाई हार्डिकर जयंती
परासिया। ब्लाक कांग्रेस सेवादल ने हार्डिकल जयंती मनाई। सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष ललित सूर्यवंशी ने दल के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर के कार्यों को याद किया। इस अवसर पर बसंत मालवी, अरुण दुबे, अशोक डेहरिया, सेफ खान सहित सेवादल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण दिवस के रूप में मनाएगी बीएमएस
परासिया। राजस्थान में वृक्षों की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान देने वाली रानी अमृता देवी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाएगा। पूरा विष्व पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाता है। बीएमएस 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाती है।
1730 में पेड़ों को बचाने के लिए वीरांगना अमृतादेवी अपनी दोनों पुत्रियों एवं 69 महिलाओं के साथ कुल 363 लोग खेजड़ी के एक एक वृक्ष़ से चिपक गए और उनके सिर काट दिए गए। इस तरह वृक्षों को बचाने के लिए स्वयं का बलिदान देने का उदाहरण दुनिया के किसी देश के हिस्से में नहीं मिलता है। बीएमएस के महामंत्री कुंवर सिंह ने बताया कि पेंच क्षेत्र के नेहरिया उपक्षेत्र, शिवपुरी उपक्षेत्र, रावनवाड़ा छिंदा उपक्षेत्र, न्यूटन इकलहरा उपक्षेत्र, एरिया यूनिट एवं कन्हान क्षेत्र के अम्बाड़ा उपक्षेत्र, घोरावाड़ी उपक्षेत्र, तानसी उपक्षेत्र, एरिया यूनिट में दोपहर 12 बजे से पर्यावरण पर विचारगोष्ठी का अयोजन कर वृक्षारोपण एवं पौधों का वितरण किया जायेगा ।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे