Top Story

प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे एसडीएम

Publish Date: | Sat, 29 Aug 2020 04:11 AM (IST)

परासिया। एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने लोगों से सुरक्षति स्थानों पर जाने के लिए कहा। वहीं प्रभावितों के लिए दो शेल्टर होम बनाये गए। वार्ड 9 का एक भवन और आदर्श स्कूल को शेल्टर हिम बनाया गया है। प्रभावितों को यहां भेजा गया। वहीं लोगों से आग्रह किया गया कि जो भी प्रभावित है। जिनके मकान गिरे है उन्हें यहां तक पहुंचाए। एसडीएम के साथ तहसीलदार वीर सिंह धुर्वेए एसडीओपी अनिल शुक्ला टीआई सुमेर सिंह जगेतऔर टीम उपस्थित थी।

बारिश ने छीने आशियाने

परासिया। बारिश ने कई लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। वार्ड आठ, नौ और तीन में कई मकान ढह गए। वार्ड क्रमांक तीन में अबरार का मकान गिर गया। वार्ड 11 में भट्टी मोहल्लाए गांधी मोहल्ला में मकान गिरे। वार्ड नं 9 चौकी मोहल्ला में निचली बस्ती हनुमान मंदिर के पास वाली गली में बने मकानों में पानी भर गया अमर बाई यादव, गायत्री वंशपाल, करन सिंग धुर्वे, अजबलाल, घनश्याम बघेल, सियावति डेहरिया, धर्मेंद्र सीताराम, अनिल बंदेवार, रमेश गोसाई, नरेंद्र सूर्यवंशी के घर की दीवार गिर गई। अमर बाई यादव और गायत्री वंशपाल के यहां ज्यादा नुकसान हुआ है। पीड़ित 20 परिवारों को समीप के नवनिर्मित काम्प्लेक्स में प्रशासन ने रुकवाया। स्थानीय युवक ने परिवार वालों को घरों से निकालकर बाहर लाने में मदद की।

भीमसेन पहाड़ी पर भू स्खलन

फोटो 18

सड़क पर गिरकर आ रहे पत्थर

परासिया। पिपरिया मार्ग पर भीमसेन घाटी में पहाड़ से भूस्खलन हुआ है। इस मार्ग से चट्टानें खिसलकर सड़क पर आ गई। बड़ी चटटानें सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हुआ। बीते कुछ सालों से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। सड़क बैठ रही है। भीमसेन पहाड़ी के भू स्खलन के बाद न्यूटन नगर परिषद ने सड़क साफ की। बारिश से सड़कों को भी नुकसान हुआ। झुर्‌रे नहरिया में सडके किनारों से बह गई। चांदामेटा गाजनडोह मार्ग पर बांध के समीप पानी टकराने से पुलिया की मिट्टी कटना शुरू हो गयी है। ये स्थिति खतरनाक है । प्रशासन के लिए यहां ध्यान दिया जाना जरूरी है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source