Top Story

छिंदवाड़ा में होगी बाल रंगमंच कार्यशाला

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:12 AM (IST)

छिंदवाड़ा। नाट्यगंगा छिंदवाड़ा विगत दो दशकों से जिले में रंगकर्म की मशाल जलाए हुए है। यह संस्था के प्रयासों का परिणाम है कि अब छिंदवाड़ा रंगकर्म के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान रखता है। कई अवसर पर नाट्यगंगा को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर ख्याति मिली है। इस ही कड़ी में एक उपलब्धि विगत दिनों और जुड़ गई। देश के ख्यातिलब्ध मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय ने विगत दिनों तय किया कि प्रदेश में बाल रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के पांच जिलों में बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश से रंग संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए। जिसमें लगभग सभी जिलों की सैकड़ों संस्थाओं ने आवेदन दिए। सभी संस्थाओं के विगत वर्षों के कार्यों, उनकी सक्रियता एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखकर चयन समिति ने पांच सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं का चयन किया। यह छिंदवाड़ा के लिए गौरव का विषय है कि इसमें एक छिंदवाड़ा की नाट्यगंगा संस्था का भी चयन हुआ है। यह कार्यशाला शीघ्र ही शासन के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण के सामान्य होने पर आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के 25 बाल कलाकारों का चयन किया जाएगा। जिन्हें देश के प्रतिष्ठित और कुशल रंगकर्मियों एवं कलाकारों के द्वारा अभिनय एवं रंगकर्म की अन्य संबंधित विधाओं का एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के समापन अवसर पर एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा। कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय और नाट्यगंगा की और से प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नाट्यगंगा के कलाकारों ने मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक आलोक चटर्जी का आभार माना है। इस अवसर पर शहर के सभी रंगकर्मियों, साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों और कला प्रेमियों ने नाट्यगंगा को बधाई दी है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source