धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
Publish Date: | Thu, 13 Aug 2020 04:08 AM (IST)
फोटो 1
सौंसर में विधायक विजय चौरे के निवास पर हुई मटकी फोड़
फोटो 11
परासिया में आंगनवाड़ी केंद्र में मनाई गई जन्माष्टमी
छिंदवाड़ा। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. इस जयघोष के साथ बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए जन्माष्टमी का पर्व मनाया। बड़े पैमाने पर होने वाले सार्वजनिक उत्सव रद्द कर दिए गए। वहीं मंदिरों में सीमित लोगों की उपस्थिति में जन्माष्टमी मनाई गई। कृष्ण का जन्म लोगों के लिए आनंदित करने वाला प्रसंग बन उठा। भक्तों ने बांसुरी वाले का जन्मदिन पूरे उत्साह, उल्लास और उमंग से मनाया। दिन भर मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। धर्म सत्ता किया गया और दही लाही कर कृष्ण के जन्म के प्रसंग को साकार किया। छोटी बाजार स्थित राम मंदिर में भगवान कृष्ण को विशेष परिधान पहनाए गए। जन्माष्टमी पर क्षेत्र के मंदिरों में धनिए से बना प्रसाद और मिठाईयां, दही और लाही का प्रसाद बांटा गया।
कृष्ण की वेषभूषा में आंगनवाड़ी आए बच्चे
परासिया। चांदामेटा वार्ड नं 13 मे जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना सिद्दीकी सहायिका माया बुनकर तदर्थ समिति की अध्यक्ष सोनू यदुवंशी आशा कार्यकर्ता इसरती यदुवंशी, पूर्व पार्षद सरोज यदुवंशी, वार्ड की महिलाओं साथी कार्यकर्ता रविउन निशा बबीता भारती, अफरोज जहां और राधा धरसे उपस्तिथ रही।
महिला उत्थान आश्रम एवं गुरूकुल में मनायी गई जन्माष्टमी
छिंदवाड़ा। शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित संत आशाराम महिला उत्थान आश्रम एवं गुरूकुल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व हर्षोउल्लास मनाया गया। कोरोना माहमारी के कारण सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्ना नहीं हुए। साधकों ने ध्यान, भजन, पूजन का लाभ लिया। इस अवसर पर आशाराम की शिष्या साध्वी रेखा बहन एवं साध्वी प्रतिमा बहन ने साधकों को बताया कि हमारे शास्त्रों में जन्माष्टमी पर्व की बड़ी भारी महिमा है। इस कार्यक्रम में महिला उत्थान, आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन, गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, खजरी आश्रम के जयराम भाई, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोडे, महिला समिति की सुमन दोईफोडे, विमल शेरके, डॉ. मीरा पराड़कर, छाया सूर्यवंषी, शोभा भोजवानी, शंकुनतला कराड़े आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे