Top Story

पीएम के बाद खुला हत्या का राज, बेटा ही निकला हत्यारा

Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:04 AM (IST)

पैसों को लेकर हुआ था विवाद, अमरवाड़ा के ग्राम पेठदेवरी का मामला

छिंदवाड़ा। कलयुगी बेटे ने पैसों को लेकर पिता पर लाठी से हमला कर दिया जब पिता गंभीर रुप से घायल हो गया तो उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत होने के बाद मौत का कारण शराब के नशे में गिरना बता दिया। पुुलिस ने जब शव का पीएम कराया तो मारपीट से मौत का मामला सामने आया। अब पिता का हत्यारा बेटा सलाखों की पीछे पहुंच गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के ग्राम पेठदेवरी निवासी गलीराम पिता बसोड़ी धुर्वे 60 जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासबनाने के लिए 40 हजार रुपए की किश्त बैंक खाते में आई थी। इस बात की जानकारी जब उसके बेटे राजकुमार धुर्वे 45 वर्ष को लगी तो वह पिता से लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा था। पिता द्वारा पैसे देने से जब साफ मना किया गया तो बेटे ने बुधवार-गुरुवार की दरम्‌यिानी रात पिता पर गुस्से में लाठी से हमला कर दिया। सिर पर चोट आने के बाद बेटे राजकुमार ने पिता को लेकर अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता गलीराम की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई जिसके शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची तथा मामले खुला कि गलीराम की मौत तो सिर व शरीर में अन्य स्थानों पर चोट लगने से हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे राजकुमार से बारीकी से पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित बेटे पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगल कॉलम में लगाएं…

बच्चों की आधी फीस की माफ, अभिभावक संघ ने किया सम्मान

छिंदवाड़ा। जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल के संचालक और प्राचार्य का सम्मान आज जिला अभिभावक संघ द्वारा सोशल डिस्टेंससिंग का पालन करते किया किया। यह सम्मान स्कूल द्वारा कोरोना के समय अभिभावकों को बच्चों की स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की छूट माफ किए जाने के लिए किया गया। इस मौके अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश जैन, नगर अध्यक्ष रोहित रॉबिन मालवी एवं पदाधिकारी सभी ने छिंदवाड़ा जिले में पहली बार किसी अशासकीय शाला के द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य को सराहा और शाला की प्राचार्या सुनंदा कौशिक का शाल श्री फल से सम्मान किया। इस मौके पर शाला के डायरेक्टर मुकेश नाथानी, जय गुरुदेव सेवा समिति की उपाध्यक्ष गोपीचंद नाथानी, प्रबंधन समिति से कमल नाथानी उपस्तिथ थे। समिति और शाला की प्राचार्या की कई बिन्दुओं पर चर्चा की। सम्मान कार्यक्रम में अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश जैन, नगर अध्यक्ष रोहित मालवी, विजय इंगोले, संजय वसूले, योगेश साबले, अजय साहू, अनुज चौकसे, हरीश बेले, सपन जैन, माया रघुवंशी, अलका सूर्यवंशी, दीपा साबले, वर्षा दीदी, सुहाना मकीजा, जय शर्मा, संजय वसूले, अनुज, रोहित, मनीष, राजेश सहित अभिभावक संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source