बगैर मास्क पहने वाहन चालकों पर हुई चलानी कार्रवाईᅠ
Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:04 AM (IST)
फोटो 13
वाहन चालकों पर कार्रवाई के दौरान हिदायत भी दी गई
जुन्नाारदेव। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को नगर के आंबेडकर तिराहा बंधा रोड पर पुलिस व नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई कर बगैर मास्क पहने वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं चलानी कार्रवाई कर वाहन चालकों को हिदायत भी दी गई। इस दौरान नगर पालिका की ओर से एलपी सक्सेना, पुलिस विभाग की ओर से प्रधान आरक्षक योगेंद्र राजपूत, अजय रघुवंशी व अन्य स्टाफ उपस्थित था।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों का हुआ सम्मान
सौंसर। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम शहर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस का आयोजन का किया गया, विवर्स बुनकर सेवा केंद्र नागपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक हथकरघा संजय श्रीवास्तव प्रबंधक जीसी वरखे, सहायक प्रबंधक के.के बांगरे के उपस्थित थे। आयोजन में बड़ी संख्या में बुनकर समुदाय के लोगों ने पहुंचकर शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयोजन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के द्वारा संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्ना योजनाओं के संबंध में जानकारी दी साथ ही बुनकर समुदाय के लोगों के द्वारा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। आयोजन के दौरान राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त बुनकर गौरीशंकर हेड़ाउ, चंद्रशेखर कोल्हे,का नगर पालिका उपाध्यक्ष सुखमण बेड़े के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
चार लोग हुए क्वारंटाइन
पांढुर्णा। शहर की जाटबा वार्ड निवासी महिला नागपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित होने की खबर प्रशासनिक गलियारों में प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में शहर के जच्चा वार्ड पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए चार लोगों का प्राथमिक जांच के बाद महिला के पति दो बेटे और बेटी को शहर के बम्हणी स्थित आदिवासी छात्रावास क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया। बताया जाता है कि शहर के राजीव गांधी मार्केट स्थित इस महिला के परिवार के लोगों की दुकान है। इस संबंध में तहसीलदार मनोज चौरसिया ने बताया कि नागपुर से जानकारी मिलने के उपरांत जाटबा वार्ड स्थित महिलाा के परिवार के सदस्यों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया हैं
दो साल तक स्तनपान कराने का लिया संकल्प
फोटो 14
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ समापन
जुन्नाारदेव। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में परियोजना जुन्नाारदेव अंतर्गत विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन 1 अगस्त से 7 अगस्त तक किया गया। इस सप्ताह में पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी प्रेरणा मर्सकोले के निर्देशन में ग्राम स्तर पर विभिन्ना गतिविधियों के माध्यम से स्तन पान कराने, जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के अंदर मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाने के बारे में परामर्श दिया। वर्तमान में कोविड 19 के चलते गर्भवती एवं धात्री माताओं को विशेष परामर्श प्रदान किया गया। इस सप्ताह अंतर्गत धात्री माताओं को भी रक्षा सूत्र बांध कर 2 वर्ष तक स्तनपान कराने हेतु संकल्प लिया गया।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

