शाही एक्सपोटर्स चालू कराने महिला कर्मचारियों ने सांसद नकुल नाथ को भेजी राखी
Publish Date: | Sat, 01 Aug 2020 04:12 AM (IST)
फोटो- 9
सांसद को भेजी राखी
छिंदवाड़ा। शाही एक्सपोटर्स चालू कराने महिला कर्मचारियों ने सांसद नकुल नाथ को राखी भेजी। शाही की मजदूर महिलाओं का कहना था कि छिंदवाड़ा में शाही एक्सपोटर्स यूनिट ही उनकी रोजीरोटी का एकमात्र जरिया है। अगर यह यूनिट बन्द होती है तो इससे उनके सामने भूखे मरने की स्थिति बन जाएगी। सभी महिलाओं ने सांसद नकुल नाथ को रक्षाबंधन की बधाई देने के साथ शाही एक्सपोटर्स यूनिट चालू करवाने हस्तक्षेप करने की मांग की। इस अवसर पर शाही में कार्यरत सभी 200 महिलाएं उपस्थित थी। जिन्होंने पहले शिकारपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी और कमलनाथ के निज सचिव संजय श्रीवास्तव को अपना ज्ञापन सौपा। जिसके बाद महिलाओं ने पोस्ट ऑफिस जाकर सांसद नकुल नाथ को राखियां भेजी।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने शारदा कोयला खदान का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जुन्नाारदेव क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शारदा परियोजना का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण के दौरान सब एरिया मैनेजर कुरैशी, काशीलाल यादव एवं डब्ल्यूसीएल कन्हान एरिया के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी स्थल पर मौजूद रहे। परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य कि गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। कार्य स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बंटी साहू व वरिष्ठ नेतागण भी शारदा परियोजना के स्थल का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि यह कोयलांचल की महत्वाकांक्षी परियोजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाही से समझौता नहीं किया जाएगा । निर्माण का स्तर अच्छा होना चाहिए, घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदारी प्रथा से यहां पर काम हो रहा है उसमें स्थानीय पंचायत के मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए एवं काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा उपकरणों का उचित प्रबंध ना होने पर भी विवेक बंटी साहू ने अपनी नाराजगी व्यक्त की । निरिक्षण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जुन्नाारदेव पहुंच कर नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल हुए साथ ही संजय जैन के प्रतिष्ठान पहुंच कर कुशल छेम जाना। पार्टी संबंधित चर्चा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा नेता परमजीत सिंह, अनुज पाठकर, जितेंद्र राय एवं संजय जैन उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

