Top Story

कोरोना के बढ़ते मरीजों पर विधायक दल ने चिंता जताई

Publish Date: | Sat, 01 Aug 2020 04:13 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद से की गहन चर्चा

छिंदवाड़ा। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या एवं राज्य शासन व जिला प्रशासन द्वारा त्वरित व समुचित उपचार के अभाव को देखते हुए शुक्रवार को जिले के सभी विधायकों ने कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं में तत्काल सतर्कता बरतने व बढ़ोतरी की मांग की है। विधायक दल ने उक्त संदर्भ में मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ को प्रेषित ज्ञापन के बारे में भी अवगत कराया है।

ज्ञापन में विधायक दल के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के महामारी के रूप मे बदलने की संभावनाओं से तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विपक्ष सहित प्रदेश को अवगत कराया था परंतु भाजपा ने इस विषय को गंभीरता से नही लिया जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व कई मंत्रियो सहित प्रदेश के हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं। इतनी विषम परिस्थिति होने के उपरांत प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए आज तक कोई भी उचित नीति नहीं बनाई गई है। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक उपकरण एवं कारगार दवाईयों का भी अभाव है। जिसके कारण चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य विभाग के हर श्रेणी के कर्मचारियों को अनेकों असुविधाओं व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ केंद्रों पर यह भी देखा गया है कि क्वारंटीन किए गए मरीजों को न ही पर्याप्त भोजन व पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय परासिया विधायक सोहन वाल्मिक, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, सौंसर विधायक विजय चौरे, चौरई विधायक सुजीत चौधरी व पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके उपस्थित रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Raksha Bandhan 2020
Raksha Bandhan 2020

Source