Top Story

तीजा विसर्जन के लिए हो घाट की सफाई

Publish Date: | Wed, 19 Aug 2020 04:10 AM (IST)

परासिया। चांदामेटा के कांग्रेस नेताओं ने गांधीघाट में गंदगी की समस्या को उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने घाट की गंदगी को साफ करने की मांग रखी है। तीजा विसर्जन के लिए महिलाएं इसी घाट पर पहुंचती हैं। पर्व से पहले घाट की सफाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि चांदामेटा बाजार गांधीघाट में जहां पूरे नगर के लोग कृष्ण विसर्जन, तीजा विसर्जन, गणेश विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, करते हैं। इस वर्ष नगर परिषद ने अब तक डेम की एवं आसपास की सफाई नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि बांध के अंदर बड़ी बड़ी घास उग गई है पूरे नगर का आस्था का केंद्र होने के कारण आम जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के लोगों से इस बात की शिकायत भी कई लोगों के द्वारा की गई है फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल सफाई करवाई जाने और लाईट का इंतजाम किए जाने की मांग की।

कोरोना वारियर का किया सम्मान

फोटो 8

आरईएस के एसडीओ मनोज बटाविया ने किया सम्मानित

परासिया। कोविड 19 में सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए मनरेगा डाटा एंट्री आपरेटर अनिल दुबे को जनपद के आरईएस के एसडीओ मनोज बटाविया ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रईस खान, जनपद के सीईओ सलीम खान, जनपद के आरईएस के एसडीओ मनोज बटाविया, सोफिया खान आदि उपस्थित रहे। कोरोना वारियर को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source