जुआ खेलते पुलिस ने जुआरी गिरफ्तार
Publish Date: | Tue, 18 Aug 2020 04:03 AM (IST)
जुन्नाारदेव। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल की निर्देशन में व थाना प्रभारी राजेश सिंह बिसेन की नेतृत्व में नगर के वार्ड क्रमांक 3 बंधा रोड में स्थित जायसवाल लॉन में जुन्नाारदेव पुलिस के दस्ते के द्वारा चल रहे जुए के फड़ पर आकस्मिक दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआरियों को रंगे हाथ धर लिया। थाना जुन्नाारदेव में जुआ एक्ट के तहत जुआरियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा मौके पर कपिल स्वामनानी, संदीप राय, हेमंत जायसवाल, निखिलेश अग्रवाल, विक्की जायसवाल, अमित जायसवाल के पास से रुपए 9 हजार रुपये जप्त कर लिए गए हैं। इन पर जुन्नाारदेव पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट की धारा (3), (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक उपनिरीक्षक तरुण मरकाम व थाना जुन्नाार देव का बल उपस्थित था।
तालाब पर लगी रेलिंग दे रही दुर्घटना को आमंत्रण
फोटो 12
रात्रि में वाहन चालकों को रेलिंग नहीं देती दिखाई
जुन्नाारदेव। वाहन चालकों को रात्रि के समय तालाब में सड़क से लग कर बनाई गई रेलिंग दुर्घटना का न्योता दे रही है। नगर के समीपस्थ ग्राम पंचायत जमकुंडा में जुन्नाारदेव छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग पर बने निस्तारित तालाब के किनारे लोहे की रेलिंग लगाई गई है। यह रेलिंग एक और से जंग खाकर टूट चुकी है। वहीं रात्रि के समय मुख्य मार्ग से आने वाले दोपहिया व चो पहिया वाहन चालकों को टूटी हुई रेलिंग व रेलिंग में स्टीकर संकेतक ना होने के अभाव में रेलिंग दिखाई नहीं देती हैं। जिस कारण से वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है । कई मर्तबा तालाब में बारिश होने के कारण जलस्तर इतना अधिक बढ़ जाता है कि सड़क और तलाब समतलीकरण के रूप में दिखाई देती है। जिस कारण वाहन चालक सड़क और तालाब में अंतर नहीं कर पाते हैं। और दुर्घटना का शिकार होने से कुछ ही कोसों दूर बच जाते हैं। ग्रामीणों ने तलाब पर पीडब्ल्यूडी विभाग को यातायात से बचने यातायात संबंधी स्टीकर के रूप में संकेतक लगाने की रेलिंग पर मांग की है। जिससे भविष्य में दुर्घटना होने से बचा जा सके।
गंदगी-भारत छोड़ो मध्यप्रदेश अभियान का हुआ शुभारंभ
30 अगस्त तक चलेगा अभियान
जुन्नाारदेव। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार सभी निकायों में गंदगी-भारत छोड़ो मध्यप्रदेश अभियान का 16 अगस्त से शुभारंभ किया गया। 16 अगस्त से 30 अगस्त से तक चलने वाले गंदगी-भारत छोड़ो मध्यप्रदेश अभियान के तहत निकाय के माध्यम से विभिन्ना गतिविधियों का संचालन किया जाना है। सोमवार को नगर पालिका परिषद जुन्नाारदेव में लेखपाल मुकेश चौरसिया द्वारा निकाय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे