Top Story

बलात्कार के आरोपित को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Publish Date: | Sun, 30 Aug 2020 04:12 AM (IST)

बिछुआ। पुलिस थाना बिछुआ की खमारपानी चौकी के आईपीसी की धारा 376 के आरोपित मुकेश ऊर्फ बब्लू पिता ज्ञानीराम सराठे (23) को खमारपानी चौकी के पुलिस कर्मियों ने महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिला के देवलापार थाना के ग्राम बड़ौना से गिरफ्तार किया है। आरोपित को पकड़ने में खमारपानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री कविता पटले, आरक्षक चंद्रशेखर सोनी, सुरेश उइके, सैनिक विजयनंदन पराड़कर की अहम भूमिका रही है।

बोड़ी में अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ाया आरोपित

बिछुआ। पुलिस थाना बिछुआ के ग्राम बोड़ी में पुलिस ने एक शख्स को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। बिछुआ थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया आरोपित राजू पिता बंसोड़ी पाटिल को अवैध रूप से 7 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी राजू पर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत मामला पंजीबध्द किया।

निचले इलाके के मकान में घुसा पानी, वार्डवासी होते रहे परेशान

बिछुआ। बीते 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित दिखाई दे रहा है, अत्यधिक तेज बारिश से नगर परिषद बिछुआ के नीचले इलाके के मकानों में पानी घुस गया। घरों में पानी घुसने की वजह से घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी भीग गया। कुछ ऐसा ही नजारा नगर परिषद बिछुआ के वार्ड नंबर 15 निवासी नान्नाी बाई मानमोड़े के मकान में दिखाई दिया। जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार परेशान होते हुए दिखाई दिया। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 व 15 में पानी निकासी हेतु नाली ना होने के कारण तथा मकानों का निचले स्तर होने से वार्डवासियों के मकानों में पानी घुस गया। जिससे वे परेशान होते हुए दिखाई दिए। वहीं नगरवासियों ने नगर परिषद बिछुआ पर उनकी समस्याओं को अनदेखी करने की बात भी कही, तो वहीं अतिवृष्टि से वार्ड नंबर 7 के निवासी भगवान दास निर्मलकर के आशियाने की दीवार गिरने से नुकसान हुआ है जिसके चलते गरीब को मुआवजे की शासन से आस है ।

दर्जनों ग्रामों से विकासखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा

बिछुआ। बीते 24 घंटे से लगातार विकासखंड मुख्यालय बिछुआ सहित ग्रामीण अंचलों में झमाझम बारिश होने से दर्जनों ग्रामों का संपर्क टूटा गया। मुसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर है। बिछुआ विकासखंड मुख्यालय से संपर्क टूटने वाले ग्रामों में मोहपानी, खदबेली, लोहांगी, चकारा, पनियारी, सहानवाड़ी, देवनदी, मोहगांव, पलातरा आदि ग्राम शामिल थे। वहीं भारी बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर रहें, जिसके कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन भी बंद रहा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source