परिवहन कार्यालय में लोगों की सहायता के लिए होंगे परिवहन मित्र
Publish Date: | Tue, 18 Aug 2020 04:03 AM (IST)
आदेश के बाद जल्द बदल जाएगी कार्यालय की व्यवस्था
अब कार्य कराने नहीं लगानी होगी लाइन
छिंदवाड़ा। परिवहन कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को अब इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। जैसे ही वह कार्यालय में पहुंचेंगे उन्हें मदद के लिए हेल्प डेस्क व परिवहन मित्र तैनात मिलेंगे। इस नई व्यवस्था के चलते अब लाइसेंस बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि टोकन नंबर दिया जाएगा जो वेटिंग हॉल में स्क्रीन पर दिखेगा। परिवहन विभाग ने परिवहन मित्र व हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश जारी किए हैं आने वाले दिनों में यह व्यवस्था जिला परिवहन कार्यालय में नजर आएगी। कार्यालय पहुचंने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए आरटीओ एप, वॉट्सएप मैसेज अलर्ट, सिटीजन चार्टर और फीडबैक आदि की व्यवस्था भी इस नई व्यवस्था में की जाएगी। गौरतलब है आरटीओ कार्यालय में इतने बदलावों को लागू कर भ्रष्टाचार व दलालों से कार्यालय को मुक्त किया जाना है। कार्यालय में बदलाव को लेकर परिवहन आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
– 15 बिंदुओं पर किया जाएगा बदलाव
मदद के लिए परिवहन मित्र, सिटीजन चार्टर को प्रभावी बनाना, हेल्प डेस्क बनाना, महिलाओं, बुजुर्गो व दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था, प्रतीक्षा कक्षों में एलईडी से सूचना व जागरुकता, आरटीओ एप व दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना, सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना, रिमाइंडर व अलर्ट की व्यवस्था, अधिकारी व कर्मचारियों को सौम्य व्यवहार करना, फीडबैक की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण बनाना, ऑनलाइन पेमेंट व्यवस्था को सरल बनाना, अतिरिक्त कम्प्यूटर्स व उपकरणों की व्यवस्था, नागरिकों के साथ संवादस्थापित कर विभाग की छवि सुधारना शामिल है।
– इनका कहना है।
परिवहन आयुक्त से नए निर्देश मिले है जिसके तहत परिवहन मित्र, डेल्प डेस्क सहित 15 बिंदुओं पर कार्य किए जाने है। कार्यालय में नए निर्देश के तहत धीरे-धीरे व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।
सुनील कुमार शुक्ला, आरटीओ, छिंदवाड़ा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे