स्वतंत्रता दिवस पर तारण तरण दिगंबर जैन समाज का ऑनलाइन आयोजन
Publish Date: | Tue, 18 Aug 2020 04:03 AM (IST)
दो दिवसीय उपदेश शुद्धसार संगोष्ठी संपन्ना
छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तारण तरण दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी निसईजी मल्हारगढ़ एवं श्री तारण शास्त्री परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोलहवीं सदी के महान दिगंबर जैनाचार्य श्रीमद् जिन तारण स्वामी के ग्रंथराज उपदेश शुद्धसार के ऊपर दो दिवसीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे विविध विद्ध्वतजनों ने अपने श्रीमुख से उपदेश शुद्धसारजी ग्रन्थ के सम्पूर्ण मर्म को प्रतिपादित किया जिसकी सभी ने सराहना की। संगोष्ठी के मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन एवं मीना जैन ने बताया कि प्रथम बार आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में युवा शास्त्री विद्वान पंडित सुशील शास्त्री फुटेरा, मनीष शास्त्री इंदौर, सचिन शास्त्री भोपाल, समकित शास्त्री सिलवानी,जितेंद्र शास्त्री, सजल शास्त्री सिंगोड़ी, प्रखर शास्त्री, सहज शास्त्री छिंदवाड़ा,चेतन शास्त्री खड़ेरी,विदुषी ऋषिका समैया सिलवानी,वीर अतिशय शास्त्री चौरई आदि वक्ताओं ने अपने सुंदर वक्तव्य द्वारा जिनवाणी का रसास्वादन कराया।
संगोष्ठी के पहले दिन पंडित रतनलाल जैन होशंगाबाद एवं दूसरे दिन पंडित के.एल. जैन भोपाल द्वारा अध्यक्षता की गई। विशेषज्ञ विद्वान के रूप में डॉक्टर सरस जैन विदिशा एवं पंडित सुधीर जैन सहयोगी सागर का सानिध्य प्राप्त हुआ। संगोष्ठी का सफल संचालन पं. सचिन शास्त्री भोपाल एवं आभार प्रदर्शन पंडित प्रदीप शास्त्री दमोह, पं. कार्तिक शास्त्री बांदा द्वारा किया गया। तकनीकी व्यवस्था प्रमेश शास्त्री,सुप्रिया जैन भोपाल,निशा जैन मंडीदीप,अनुज जैन छिंदवाड़ा,अभिषेक जैन चोपड़ा आदि द्वारा की गई। दोनों दिन का मंगलाचरण क्रमशः विदुषी वंशिका जैन गंजबासौदा एवं सफल जैन शास्त्री लोधीखेड़ा द्वारा किया गया। संगोष्ठी में सेठ अशोक जैन काकाजी, सेठ नरेशचंद्र जैन, सेठ विकास समैया, आदि मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे