पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद
Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:03 AM (IST)
फोटो 1
धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने राम मंदिर का भूमिपूजन करने पर दिया धन्यवाद
छिंदवाड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राम मंदिर के शिलान्यास की बधाई प्रेषित की। ज्ञापन में बताया कि हिंदू संस्कृति के स्वामिमान की लड़ाई को 492 वर्ष बाद न्याय मिला। यह संघर्ष 1528 से प्रारंभ हुआ, जिसमें 76 बार लगभग 3.50 लाख लोगों ने अपना बलिदान दिया। 5 अगस्त को देश के 90 करोड़ हिंदूओं की आस्था का केंद्र रामजन्म भूमि का शिलान्यास आपके द्वारा हुआ। इस काम में साधु संतों का आशीर्वाद, वकीलों की मेहनत, लाखों लोगों का त्याग एवं तपस्या भी शामिल है। लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा देश के मतदाताओं का आशीर्वाद ऐसे अनगिनत कारणों के कारण राम मंदिर का शिलान्यास सफल हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इसका श्रेय जाता है। जब तक देश में साधु, संतो पर अत्याचार होते रहेगा। जिसमें पालघर के दो साधुओं की निमर्म हत्या, बुलंद शहर में एक साधु की हत्या, मुंबई रायता में साधु की हत्या, संत आशाराम बापू को जबरन जेल में रखना, गो हत्या, देश विरोधी नारे, भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार, हमको 15 मिनट दे दो, ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी, तब तक रामराज्य की कल्पना करना बेईमानी होगी। ज्ञापन देते समय साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई, युवा सेवा संघ के सोमनाथ पवार, शिक्षाविद् विशाल चउत्रे, कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे, पवार समाज के प्रमुख हेमराज पटले, टेलीकॉम सेक्टर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नितिन दोईफोडे, बजरंग दल के नितेश साहू, आई.टी. सेल के प्रमुख भूपेश पहाड़े, हर्षवधर्न साहू, तुलसी भाई, राजकुमार पंडोले मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हनुमान मंदिर में किया प्रसाद वितरण
2
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में हुआ कार्यक्रम
छिंदवाड़ा। रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में रेलवे जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर द्वारा श्री राम मंदिर आधार शिला पूजन के उपलक्ष्य में श्री हनुमान मंदिर में विधिवत् पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। रेलवे में कार्यरत दस ठेका मजदूरों को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति अभिलाष गौहर, रेलवे यूनियन सचिव राज किशोर तिवारी, सी. एच. आई. एच. पी. गुप्ता, राजू निरापुरे, रेलवे ओ.बी.सी. एसोसिएशन सचिव प्रदीप कुमार उपासे एवं परमाल रघुवंशी उपस्थित रहे। सत्येंद्र ठाकुर ने बताया कि श्री राम मंदिर का शिलान्यास जन-जन को एक संदेश है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम मर्यादा,शील, करुणा, समभाव एवं सहज जीवन बिताए हैं उसी प्रकार सभी को मानव मात्र के प्रति संवेदना रखनी चाहिए।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

