चार जुआरी गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जब्त
Publish Date: | Tue, 01 Sep 2020 04:04 AM (IST)
फोटो 11
पुलिस की गिरफ्त में जुआरी। इनसे जब्त किए गए 12 हजार रुपये।
छिंदवाड़ा। परासिया पुलिस ने सोमवार को न्यूटन नंबर 9 मुकेश जैन के मकान के समीप दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपितों में बलराज पिता बाबूलाल यादव, राजकुमार पिता बुद्वलाल यादव, मुकेश पिता गोपीचंदजैन तथा ओमप्रकाश पिता बारक्या बुनकर को पकड़ा सभी न्यूटन नंबर 9 के रहने वाले हैं। इन आरोपितों से पुलिस ने 12 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि जुआ खिलाने व नाल काटने का कार्य न्यूटन का ताहिर है जिस पर भी पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में परासिया टीआई सुमेर सिंग जगेत, एसआई बाना सिंह पवार, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश मालवीय, आरक्षक अनूप सिंह, वैदेही पटेल, मंगल राकेश, फूलभान, विनोद का विशेष सहयोग रहा था।
आस्था से न हो खिलवाड़, बापू को रिहा करें
छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय नारी रक्षा मंच के तत्वावधान में सैकड़ों महिलाओं ने मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप और आशाराम बापू के मामले को जल्द हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति या आस्था से जुड़े लोगों के साथ साजिश की गई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना माहमारी को ध्यान में रखते हुए देश की समस्त जेलों में बंद बुजुर्ग एवं बीमार बंदियों को शीघ्र जमानत या पेरोल देने का आदेश जारी किया। सोमवार को देश के 650 जिला केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन देते समय साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, गुरुकुल की दर्शना खट्टर, सुमन दोईफोडे, विमल शेरके, डॉ. मीरा पराड़कर, छाया सूर्यवंशी, शंकुंतला कराड़े, शोभा भोजवानी, वनीता सनोड़िया ममता देवी, अनिता कुमारी, कांता शेरके, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक जयरामभाई, युवा सेवा संघ के अध्यख दीपक दोईफोडे, पीआर शेरके, एम.आर. पराड़कर ने अपनी सेवाएं दी।
महिलाओं को बताए उनके कानूनी अधिकार
फौटो 10
सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्ना।
छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। महिलाओं से संबंधित कानून और मुद्दों के संबंध में जागरूकता के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से सोमवार को शिविर आयोजित किया गया। बीएस भदौरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में स्थानीय सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में महिलाओं से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोविड 19 के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग करते हुए किया गया।
शिविर में अरविंद कुमार गोयल, अपर जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्येन्द्र वर्मा अधिवक्ता, अध्यक्ष शासी निकाय सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, श्रीप्रकाश तिवारी प्राचार्य सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, चयनित रिसोर्स पर्सन अधिवक्तागण सपना झुनझुनवाला, शबनम हिमेश शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया सहित महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं। शिविर में अरविंद कुमार गोयल ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में संक्षिप्त बातें बताई और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आप अपने अधिकारों का प्रयोग सुनिश्चित करें। शासन, प्रशासन एवं जिला प्राधिकरण पीड़ितों एवं शोषितों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। इसके साथ ही जिला प्राधिकरण अंतर्गत संचालित पारिवारिक विवाद समाधान केंद्र के संबंध में बताया कि इस केंद्र में पति पत्नी के आपसी विवाद, बच्चों की अभिरक्षा एवं सापंत्तिक बंटवारे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर सुलह एवं समझाईश के आधार पर कार्यवाही की जा सकती है। सत्येन्द्र वर्मा अधिवक्ता ने भारतीय संविधान में समानता का अधिकार विषय के संबंध में बताते हुए कहा कि संविधान की दृष्टि में राष्ट्र् का हर एक नागरिक समान है, उसके साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। भेदभाव होने पर न्यायालय के द्वार उसके लिए सदैव खुले रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया द्वारा किया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे