Top Story

आयोजनों में बैंड-बाजे बजाने की अनुमति मांगने के लिए निकाली बिना दूल्हे की बारात

Publish Date: | Thu, 10 Sep 2020 04:14 AM (IST)

सेकंड लीड

बैंड-बाजा और डीजे संचालकों ने फव्वारा चौक पर किया प्रदर्शन

फोटो 6

शहर के मार्ग से निकाली बिना दूल्हे की बारात

फोटो 3

अपनी मांगें लिखकर निकाली रैली

छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिसमें व्यापारियों और आमजन को कई प्रकार की राहत मिली है, लेकिन शादी के कारोबार से जुड़े बैंड बाजे और डीजे वालों को अभी तक काम करने की अनुमति नहीं मिली है, जिसके कारण ये वर्ग खासा परेशान है। बुधवार को बैंड बाजे और डीजे वालों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। फव्वारा चौक से कलेक्ट्रेट तक बिना दूल्हे के गाजे बाजे के साथ बारात की शक्ल मैं रैली निकाली गई। श्याम बेलवंशी ने बताया कि अनलॉक में सभी वर्ग को राहत मिली है, लेकिन हम लोग किस वर्ग में आते हैं जो हमें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। बीते 5 महीनों से हम लोग बेरोजगार हैं, जिसके कारण परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। यही नहीं शासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। हम लोगों को शासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है, इस कारण परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का हल निकाला जाए। श्याम बेलवंशी की मानें तो शादी और इस काम में जुड़े लोगों का खासा नुकसान हुआ है इस तरफ शासन को ध्यान देना चाहिए ।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source