Top Story

बाजार में बढ़ीभीड़, नहीं हो रहा उचित शारीरिक दूरी का पालन

Publish Date: | Thu, 10 Sep 2020 04:14 AM (IST)

फोटो 8

-नगर निगम नहीं कर रहा है चालानी कार्रवाई, फुटपाथ पर आ गया बाजार।

छिंदवाड़ा। अनलॉक के खत्म होते ही शहर में चारों तरफ नियमों की अनदेखी करते लोग नजर आते हैं। नगर निगम चौक चौराहों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई करते हुए नजर आती है, लेकिन बाजारों में वर्तमान में बहुत बुरे हाल हैं। लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, ना ही उचित शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। राशन दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है, कहीं भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के बुधवारी बाजार, गोलगंज, इतवारी बाजार, फव्वारा चौक के अलावा शनिचरा बाजार क्षेत्र में वहीं स्थिति देखने को मिलने लगी है। सड़कों पर भीड़ है दुकानों का पूरा सामान सड़क पर आ गया है। फुटपाथ पर कब्जा हो गया है। पूर्व में पुलिस व नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों पर जुर्माना भी किया था, लेकिन फिर कार्रवाई नहीं होने से व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी है।

जगह-जगह लग रहे फल व नारियल बाजार

ननि ने पूर्व में व्यवस्था बनाते हुए शहर के जेल तिराहे पर फल, फूल व नारियल बाजार को शिफ्ट किया गया था लेकिन फिर से शहर के सभी स्थानों पर फल बेचते ठिलिया वाले नजर आ रहे हैं। इन ठिलिया वालों की एक दुकान जेल तिराहे पर है, जबकि दूसरी चलती फिरती दुकान शहर की सड़कों पर नजर आती है। पूर्व में ननि के कर्मचारी लगातार शहर में गश्त कर यहां वहां फल की दुकानें लगाने वालों पर कार्रवाई करते थे लेकिन वह सब बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

वर्जन

नगर निगम कर्मचारियों द्वारा शहर भर में मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों को कहा जा रहा है कि उचित शारीरिक दूरी का पालन करें, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में काफी भीड़ हो रही है। दुकानदारों को भी सावधानी के साथ सड़कों पर सामान नहीं रखने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं।

हिमांशु सिंह, आयुक्त, ननि छिंदवाड़ा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source