Top Story

प्रधानमंत्री आवास पर नगर परिषद ने चलाई जेसीबी, तहसीलदार से की शिकायत

Publish Date: | Thu, 10 Sep 2020 04:13 AM (IST)

छिंदवाड़ा। हर्रई में प्रधानमंत्री आवास का निर्माणाधीन मकान गिरा दिया गया। इस मामले में सब इंजीनियर सतीश डेहरिया की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। हर्रई नगर परिषद में सुनील कहार का प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत हुआ था, वह अपना पुराना मकान तोड़कर उसी जगह नया निर्माण कार्य करवा रहे थे, परंतु राजनैतिक दबाव के चलते आनन-फानन में हर्रई में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ सतीश डेहरिया के नेतृत्व में सुनील कहार के निर्माणाधीन मकान पर जेसीबी चलवा दी और सामने का पूरा मकान बीम कॉलम सहित तुड़वा दिया। मकान के सामने नाली की खुदाई करवा दी, जिससे फरियादी का 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सुनील कहार ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा ना ही कोई नोटिस जारी किया गया और ना ही कोई सूचना दी गई। पीड़ित ने तहसीलदार के सामने अपनी गुहार लगाई, तब तहसीलदार ने पटवारी और आरआई की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। जांच दल अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को प्रस्तुत करेगा। तहसीलदार जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कोई फैसला लेंगे। विगत दिनों उपयंत्री सतीश डेहरिया पर नगर परिषद प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के भी आरोप लग चुके हैं एवं पूर्व में जो बारिश हुई थी उसमें सतीश डेहरिया के नेतृत्व में बनी वार्ड नं 9 में एक पुलिया भी बह गई।

वर्जन

हमें निकाय से जो निर्देश मिलते हैं, उस आधार पर कार्रवाई करते हैं। मैंने आदेश का पालन किया है।

सतीश डेहरिया, उपयंत्री

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source