Top Story

बड़े पैमाने पर क्षेत्र में चल रहा है फर्जी वीटीसी बनाने का धंधा

Publish Date: | Thu, 10 Sep 2020 04:15 AM (IST)

4 से 5 हजार रुपये की निर्धारित है राशि

जुन्नाारदेव। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खदानों में कार्य करने वाला प्रमाण पत्र वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर (वीटीसी) बनाकर देने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा हैछ संलग्न तत्व कागजात बनाने के नाम पर 4 से 5 हजार रुपये ले रहे हैं और तीन-चार दिन में कागज बना देते हैं। प्रमाण पत्र की संख्या अधिक हो जाने से अब मजदूर काम पर जा रहे हैं एवं खदान में काम ना मिलने पर वापस लौट रहे हैं। जिससे उन्हें भारी निराशा हो रही है। गौरतलब है कि समूचा क्षेत्र कोयलांचल से संबंध रखता है। इस क्षेत्र में निवासरत युवा पीढ़ी के रोजगार का एक मात्र माध्यम कोयला खदान है, जहां मजदूर की हैसियत से यदि कार्य करना है तो वीटीसी प्रमाण पत्र जरूरी है। खदान में यदि निजी मजदूर की हैसियत से कार्य करना है तो इसके लिए वीटीसी का प्रमाण पत्र पास में होना जरूरी है। इस बात को देख कुछ शरारती तत्वों ने सारा सिस्टम जमाया एवं प्रत्येक मजदूर से 4 से 5 हजार रुपये लिया एवं तीन-चार दिन में प्रमाण पत्र लाकर दे दिया।

वीटीसी का है ये नियम

यदि किसी को बीटीसी का प्रमाण पत्र लेना होता है तो सबसे पहले एक ठेकेदार अपने लेटर पैड में प्रबंधक को पत्र लिखता है फिर प्रबंधन उक्त मजदूर का स्वास्थ्य परीक्षण कराता है। बाद में मजदूर को 20 से 22 दिन सुकरी स्थित बीटीसी ट्रेनिंग आना होता है एवं फिर 28 दिन फ्री खदान में कार्य करना पड़ता है। जिससे कुछ रुपया तो लगता है। वहीं 2 माह का समय भी लगता है।

लौटने लगे हैं मजदूर

कार्य करने एवं परिवार के भरण पोषण हेतु अब तक दो हजार के ऊपर वीटीसी प्रमाण पत्र ले चुके हैं, किंतु खदानों में इतने अधिक मजदूरों के काम करने का स्थान रिक्त नहीं है। इस बात के चलते एक बड़ा तबका प्रतिदिन काम किए बिना लौटने लगा है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में दो हजार से ऊपर यह प्रमाण पत्र बन चुके हैं, जिसमें कुछ प्रमाण पत्र खदान में प्रबंधन के पास ही जमा है। सिर्फ उन्हीं प्रमाण पत्रों की जांच हो जाए तो शायद वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

वर्जन

इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही है। इस मामले में कन्हान जीएम से चर्चा कर शिकायत की जाएगी।

प्रमोद बंदेवार मजदूर मोर्चा महामंत्री जुन्नाारदेव

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना का किया प्रसारण

फोटो 9

लोगों ने लाइव देखा कार्यक्रम

जुन्नाारदेव ।कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश में शहरी पथ विक्रताओं का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पथ विक्रताओं की जीविका को विनियमित करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत 10 हजार रु का कार्य शील पूंजी ऋण प्रदान किया। ऐसे सभी पथ विक्रेताओं के व्यवसाय को गति दी जा रही है ।

उक्त योजना के अंतर्गत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना में लाभान्वित पथ विक्रताओं से वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया गया। नगर पालिका परिषद जुन्नाारदेव द्वारा सभा कक्ष में एलईडी टीवी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, पार्षद गण शिवराम चोरे, रूपेश विश्वकर्मा, रंजना सालोडे, शरद कुरोलिया, शंकरलाल सेन, सोनिया कुमरे, प्रेमशाह भलावी, निकाय से सीएमओ सत्येंद्र सिंह शालवार, आरके सोनी, मुकेश चौरसिया, महार्षि चौरसिया, एलपी सक्सेना, सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी सहित लाभान्वित पथ विक्रेताओं की उपस्थिति रही।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source