Top Story

सब्जियों की दुकानों पर नहीं हो रहा है दूरी का पालन

Publish Date: | Sat, 12 Sep 2020 04:08 AM (IST)

फ़ोटो 8

सौंसर। कोरोना संक्रमण सौंसर नगर और क्षेत्र के घर-घर में पहुंच रहा है बावजूद इसके नगर में लगने वाली दुकानों और साप्ताहिक बाजार वाले क्षेत्र में दूरी का पालन नहीं हो रहा है, नगर के साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सब्जी व्यवसायियों के द्वारा एक-दूसरे को चिपक-चिपक कर दुकान लगाने और इन दुकानों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के द्वारा दूरी का पालन नहीं करने से संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है,

घर में ही मनाएं श्री विश्वकर्मा जयंती

सौंसर। 17 सितंबर दिन गुरुवार को श्री विश्वकर्मा जयंती नगर में अपने-अपने घरों में मनाने को लेकर अपील की जा रही है। श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन सौंसर के प्रदीप कलसकर, राजेश कुमार गुजर, एडवोकेट विजय विश्वकर्मा, राजा कलसकर, पुरुषोत्तम कलसकर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप विश्व के साथ सौंसर और हमारे आस-पास भी फैला हुआ है। श्री विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर गुरुवार को संपन्ना होने जा रही है, किन्तु श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन सौंसर तहसील द्वारा यह कार्यक्रम विगत 4 वर्ष की तरह व्यापक रूप मे नहीं मनाने का फैसला किया है, किन्तु यह फैसला केवल व्यापक और भीड़भाड़ के रूप में ना मनाते हुए फिजिकल डिस्टेंस के पालन करते हुए अपने अपने घरों में मनाने का निर्णय लिया गया है।

मोहगांव हवेली आंगनवाड़ी में हुआ पोषण आहार माह कार्यक्रम

सौंसर। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती धात्री महिलाओं को पोषण आहार विटामिन आयरन और किस प्रकार का उनका खानपान होना चाहिए इसके विषय में वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 8 की गर्भवती महिलाओं को जानकारी भी दी गई। सेक्टर पीपला नारायानवार मोहगांव में हुए आयोजन में मोहगांव नगर परिषद अध्यक्ष सपना सुभाष कलंबे ने आयोजन को संबोधित करते हुए महिला बाल विकास एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का धात्री गर्भवती महिलाओं ने अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। धात्री गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कौन-कौन सी चीजों का सेवन करना है, समय-समय पर डॉक्टर चेकअप व्यायाम आदि को लेकर भी जानकारी दी गई। पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगर परिषद आधिकारी राजाराम वरठे, उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा वाडबुदे,नपा सभापती अजहर अली, पार्षद शरीफाबी, अनवर खान विट्ठल फरकसे, मेनाबाई भाजबुजे आदि थे।

तहसील अधिवक्ता संघ ने निकाली रैली सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायालय पूर्ण रूप से शुरू करने की मांग

सौंसर। तहसील अधिवक्ता संघ के द्वारा शुक्रवार को न्यायालय से रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए न्यायालय कार्य पूर्ण रूप से चालू करने की पुरजोर मांग की, रैली के दौरान अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायालय कार्य पूर्ण रूप से शुरू करने की मांग को लेकर जमकर तहसील परिसर में नारेबाजी भी की। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष साहेबराव रावत उपाध्यक्ष नरेंद्र गजभिए सहसचिव अजय शेंडे ने बताया कि पूर्ण रूप से न्यायालय कार्य शुरू नहीं होने के चलते कई अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक परेशानी और तंगी से जीवन गुजर-बसर करना पड़ रहा है। तहसील न्यायालय सौंसर में कोरोना के प्रकोप के चलते नियमित कामकाज पर लगाई गई रोक के कारण वकीलों की आजीविका साधन समाप्त हो गया है,तहसील अपर न्यायालय में नियमित कामकाज पर लगाई गई रोक हटाई जानी चाहिए, लॉक डाउन की अवधि 6 माह के दौरान न्यायालय में नियमित कामकाज पर रोक के कारण वकील समुदाय को अपने परिवार की आजीविका चलाने में भारी कठिनाई, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मध्यप्रदेश में लॉक डाउन समाप्त कर दिया है और सभी अशासकीय शासकीय कार्यालयों को शुरू कर दिया गया है, किंतु उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा सभी अधीनस्थ न्यायालय को शुरू किए जाने का आदेश अभी नही दिया गया है,पूर्व की तरह न्यायालय को शुरू किए जाने का आदेश दिए जाने चाहिए,मध्य प्रदेश में न्यायालय कार्य पूर्ण रूप से प्रारंभ करने हेतु शासन प्रशासन सरकार के द्वारा अति शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में उतरा राजपूत समाज

10

महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

सौंसर। मुंबई में शिवसेना सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच में चल रही लड़ाई की आंच सौंसर तहसील तक भी पहुंच चुकी है, कंगना रनोत के मुंबई बंगले पर बीएमसी एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा तोड़फोड़ करने के विरोध में शुकवार को करणी सेना, क्षेत्रीय युवा राजपूत समाज संगठन के द्वारा सौंसर एसडीएम के नाम तहसीलदार डॉ अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए मुंबई में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे कृत्य की निंदा कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय युवा राजपूत समाज संगठन के धीरज सिंह राजपूत, अंगद सिंह राजपूत, नितिन सिंह बेलोदे, हरीश सिंह सावनेरे, आशा ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय युवा राजपूत संगठन सौंसर के द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले पर मुंबई महानगर पालिका एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से समस्त क्षेत्रीय युवा राजपूत संगठन और करनी समाज के द्वारा इस कार्य की कड़ी निंदा की जा रही है, अभिनेत्री कंगना रनोत एक महिला कलाकार है, उनके द्वारा महारानी लक्ष्‌मीबाई तथा महाराणा प्रताप एवं शिवाजी महाराज एवं महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में सभी युवा हिंदू समाज को दिशा निर्देश करने का कार्य किया जा रहा है, किंतु महाराष्ट्र शासन एवं महानगरपालिका मुंबई के द्वारा कंगना रनौत को अपने बंगले एवं मकान से बेघर करने का गलत कार्य किया जा रहा है, जो कि बेहद निंदनीय है,इस कृत्य की क्षेत्रीय युवा राजपूत संगठन निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाती है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source