Top Story

इस बार और भव्य होगी ऐतिहासिक श्रीराम लीला

Publish Date: | Sat, 05 Sep 2020 04:06 AM (IST)

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला देश की सबसे चर्चित व महत्वपूर्ण रामलीलाओं में से एक है। विगत 131 वर्षों से छोटी बाजार में रामलीला का मंचन हो रहा है। पारंपरिकता और आधुनिकता का सम्मिश्रण इस अनूठी रामलीला में दर्शनीय रहता है। सार्वजनिक श्रीरामलीला मंडल, छिंदवाड़ा के आस्थावान सदस्य इस वर्ष भी भव्य तैयारियों जुट गए हैं। प्रभु श्रीराम की अनुपम लीलाओं के मंचन के सम्बंध में समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक विशेष बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सतीश दुबे लाला ने बताया कि इस बैठक में म.प्र. नाट्य विद्यालय के गुणवत्ता सुधार समिति सदस्य तथा मंडल के वरिष्ठ कलाकार विजय आनंद दुबे को मुख्य निर्देशक का दायित्व सौंपा गया है। श्रीरामलीला मंडल सचिव रोहित द्विवेदी :र्ूेातबंटीःर्ूेात ने बताया कि कोविड-19 का प्रकोप होने पर भी समिति का उत्साह कम नहीं हुआ तथा प्रत्येक स्थिति में शासन के नियमों का पालन करते हुए श्री रामलीला का मंचन अवश्य किया जाएगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला एवं पूर्वाभ्यास का प्रारंभ श्री राम मंदिर में किया जा रहा है। जिसमें विषय-विशेषज्ञों व कलाविदों के द्वारा कलाकारों को अभिनय के गुर सिखाए जाएंगे। बैठक में संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, अरविंद राजपूत, मार्गदर्शक विनोद विश्वकर्मा व राजेंद्र आचार्य ने अपने विचार व्यक्त किए।

तकनीक व कलात्मकता का होगा विशेष मिश्रण

मंडल कोर कमेटी की सहमति से पं. वीरेन्द्र शुक्ल, शशांक दुबे, श्रांत चंदेल, ऋषभ स्थापक एवं उत्तम सोनी को निर्देशक समूह में शामिल किया गया एवं मंडल द्वारा ऋषभ स्थापक को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही मंचन की गुणवत्ता के परिवर्धन हेतु तकनीकी प्रमुख के रूप में वरिष्ठ कलाकार नरेंद्र सिंह चंदेल को चुना गया तथा तकनीकी सहयोगी विक्की सोनी बनाए गए। क्रिएटिव हेड के रूप में शिरिन आनंद दुबे इस वर्ष सृजनात्मक सहभागिता देंगे। मुख्य निर्देशक विजय आनंद दुबे ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन स्त्रोत व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पवन नेमा ने कलाकारों को वाणी वेग एवं उच्चारण, ध्यान केंद्रीकरण सहित विभिन्ना आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके बाद मुंबई से विशेष रूप से आए वरुण तिवारी ने फिजिकल एक्सरसाइज के बारे में बताया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source