Top Story

समय पर नहीं मिली एंबुलेंस, मरीज को ठेले पर ले गए

Publish Date: | Mon, 14 Sep 2020 04:09 AM (IST)

फोटो 2

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

छिंदवाड़ा(नवदुनिया प्रतिनिधि)।

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिछुआ में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शिक्षक को बाजार में अचानक चक्कर आ गए। जिसके कारण वो जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शिक्षक को अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया तो एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोग शिक्षक को हाथ ठेले पर लिटाकर अस्पताल लेकर गए। बाद में नागपुर ले जाने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिछुआ विकासखंड के आमाझिरी कला में सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक सत्यनारायण परतेती शनिवार को स्कूल जाने के दौरान बिछुआ के एक होटल में रुक कर चाय पीने लगे। इस दौरान अचानक बाजार में उन्हें चक्कर आ गया। जिसके चलते वो बेहोश होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। लोग शिक्षक ठेले से लेकर अस्पताल पहुंचे। छिंदवाड़ा रेफर करने के बाद शिक्षक को नागपुर ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, एंबुलेंस नहीं पहुंचने की क्या वजह है, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

– डॉ. जीसी चौरसिया सीएमएचओ।

ऑटो से दस्तावेज व 40 हजार रुपये चुराने का आरोपित गिरफ्तार

– वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा बदमाश

फोटो- 6

धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा आरोपित,

छिंदवाड़ा। धरमटेकड़ी चौकी अंतर्गत शनिचरा बाजार गांधीगंज में 5 सितंबर को बदमाश ने ऑटो में रखी थैली से चांद के गुड़ व्यापारी राजेश साहू के दस्तावेज व 40 हजार रुपये चुरा दिए थे। वारदात के बाद व्यापारी ने चोरी की शिकायत धरमटेकड़ी चौकी में की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अज्ञात चोर की पहचान के लिए पुलिस ने समीप के सीसीटीवी खंगाले तथा उसकी पहचान सिंगोड़ी निवासी सतीश पिता हजारीलाल मालवीय (35) के रूप में हुई। जिसकी तलाश के लिए टीम सिंगोडी पहुंची, लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने सूचना के बाद नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा से पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के पास से दस्तावेज तथा चोरी की रकम बरामद की है। इस संपूर्ण कार्रवाई में धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र भगत, आशीष भीमते, प्रधान आरक्षक श्याम सिसोदिया, शिवकरण पांडे, नितिन सिंह एवं आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source