Top Story

शासन ने स्कूल तो खोले, लेकिन 10 दिन में नहीं पहुंचा एक भी विद्यार्थी

Publish Date: | Fri, 02 Oct 2020 04:13 AM (IST)

9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए 21 से 30 सितंबर खोले गए थे स्कूल

पालकों के अनुमति पत्र से ही था प्रवेश

छिंदवाड़ा। स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के तहत 21 से 30 सितंबर तक स्कूल खोलने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया था। जिसमें 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं कोविड की गाइडलाइन के आधार पर संचालित की जानी थी। स्कूल प्रबंधन ने सभी तैयारियों के साथ 21 सितंबर को पचास फीसद शिक्षकों की उपस्थिति पर स्कूल खोले, लेकिन इन दस दिनों में स्कूल में एक भी विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंचा। इस दौरान कई विद्यार्थी स्कूल खुले हैं, यह देखने जरूर आए, लेकिन उनके पास पालकों की अनुमति पत्र नहीं था, जिसके कारण स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्कूल में प्रवेश ही नहीं दिया। शहर के खजरी में स्थित खजरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक की एकीकृत शाला में भी यही स्थिति देखने को मिली। 10 दिनों तक शिक्षक विद्याथर्ीें का इंतजार करते रहे, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंचे। स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्याथर्ीें की दर्ज संख्या 231 है, लेकिन पालकों ने किसी भी बच्चे को स्कूल नहीं पहुंचाया है। स्कूल प्रबंधन इसके जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को दी है जिसके बाद अब प्रबंधन अगले आदेश का इंतजार कर रहा है।

– पालकों में है आक्रोश

वर्तमान में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण पालक अपने बच्चे को स्कूल नहीं पहुंचाना चाह रहे हैं। इसके साथ ही पालकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि स्कूल शिक्षा विभाग किसी भी प्रकार की जवाबदारी नहीं लेना चाह रहा है। वह सिर्फ पालकों की अनुमति चाह रहा है। अगर बच्चे कोरोना संक्रमित होते हैं तो इसमें पालकों पर दोषारोपण किया जाएगा और शिक्षा विभाग अपना पल्ला झाड़ लेगा।

– इनका कहना है।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर कोविड गाइडलाइन के आधार पर स्कूल खोले गए है। 9वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित की जानी थी, लेकिन 21 से 30 सितंबर के बीच एक भी विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंचा है। कुछ बच्चे स्कूल जरूर आए, लेकिन वह कुछ जानकारियां लेने पहुंचे थे, उनके पास पालकों की अनुमति नहीं थी।

विद्याभूषण श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य, खजरी स्कूल छिंदवाड़ा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source