महाविद्यालय में एनएसएस के बैनर तले चलाया गया स्वच्छता अभियान
Publish Date: | Fri, 02 Oct 2020 04:13 AM (IST)
जुन्नाारदेव। शासकीय महाविद्यालय जुन्नाारदेव में गांधी जयंती के एक दिन पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके तांडेकर के मार्गदर्शन में संपन्ना हुआ। इस दौरान एनएसएस छात्रा इकाई प्रभारी डॉ. रश्मि नागवंशी व छात्र इकाई प्रभारी डॉ. एसके शेंडे के निर्देशन में स्वच्छता अभियान संपन्ना हुआ। इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ से प्रो. आरडी वाडिवा, प्रो. आरके चंदेल, नीरज पाल, प्रो. मनोज मालवीय, डॉ. गुंजा माहोरे, डॉ. कविता मुकाती, प्रो. जागृति उइके, डॉ. रीना मेश्राम, डॉ सागर भनोत्रा, डॉ एनएस नौरे, प्रो प्रवीण बोबड़े, प्रो राहुल भारती, प्रो. मो आबिद, डॉ शिलावंती मस्करे, नीलू कहार, सुधीर साहू, नारद सिंह यादव, लक्ष्मी नागवंशी, आरएन चर्मकार सहित अन्य स्टॉफ के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय परिसर में गाजर घास उन्मूलन के साथ, साथ कूड़ा करकट साफ किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. टांडेकर द्वारा कहा गया कि गांधी जी ने देश में स्वच्छता की अलख जगाई थी और वर्तमान में भारत सरकार भी देश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। महाविद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाती है।
मनोज श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
फोटो 16
भारत स्काउट गाइड संघ जुन्नाारदेव के निर्वाचन संपन्ना
जुन्नाारदेव। भारत स्काउट गाइड संघ जुन्नाारदेव का निर्वाचन कार्य शासकीय नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय में निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य हरीश पांडे द्वारा संपन्ना किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम शासन के आदेशानुसार निर्वाचन में विकासखंड जुन्नाारदेव के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय और अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य और प्रशिक्षित स्काउट गाइड शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु मनोज श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोरकुंड उपाध्यक्ष पद हेतु संजय पटेल प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमुआ, एआर लोखंडे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलार, मनीष चतुर्वेदी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकुही, निखिलेश उपाध्याय संचालक ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नाारदेव, नमिता ठाकुर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलार कला, अभिलाषा वर्मा स्टेप फॉरवर्ड पब्लिक स्कूल जुन्नाारदेव को बनाया गया। मनोनीत समिति में ब्लॉक कमिश्नर स्काउट एमआई खान विकास खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कमिश्नर गाइड चंद्रकला सातनकर प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नाारदेव, विकासखंड सचिव मनोज आरपुरे संयुक्त ब्लॉक सचिव नीना पटेल, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल कोलवासरी, सहायक विकासखंड सचिव सुखदास चौकीकर शासकीय माध्यमिक शाला लाटखेड़ा हेड क्वाटर कमिश्नर स्काउट एवं गाइड सुधीर मिश्रा का मनोनयन किया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

