प्रदूषण बढ़ने का संकेत दे रहे हैं आंकड़े
Publish Date: | Fri, 02 Oct 2020 04:13 AM (IST)
लीड खबर
अभियानः अभी नहीं चेते तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
फोटो 16
वायु प्रदूषण भी है चुनौती
छिंदवाड़ा। महानगरों और बड़े शहरों की तुलना में छिंदवाड़ा में वायु और जल प्रदूषण की स्थिति भले ही संतोषजनक है, लेकिन यह स्थिति आराम से बैठ जाने के लायक नहीं है। हाल ही में हुए लॉकडाउन के कारण भी प्रदूषण का स्तर भले ही गिरा है, लेकिन बढ़ते शहरीकरण और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कभी भी स्थिति हाथ से निकल सकती है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अविनाश करेरा ने बताया कि छिंदवाड़ा की गिनती प्रदूषण के मामले में सामान्य स्तर पर है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक शहर की स्थिति संतोषजनक है। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा का एयर क्वालिटी इंडेक्स अगस्त में 82.6 पीएम पाया गया है। देखा जाए तो पिछले जनवरी की तुलना में वायु प्रदूषण घटा है, लेकिन मार्च से मई तक के लॉकडाउन से भी स्थिति थोड़ी सामान्य है। सड़कों पर धूल और वाहनों के धुएं के प्रदूषण को भी कम दर्ज किया गया। यह चेतावनी जरूर है कि वायु प्रदूषण का औसत 80 से ऊपर पहुंच रहा है। अगले साल गर्मी के मौसम में 90 पार होने की आशंका है। गौरतलब है कि 50 से 100 पीएम के बीच प्रदूषण को सामान्य केटेगरी में रखा जाता है।
वहीं नदियों की बात करें तो पेच और कन्हान नदी में जल प्रदूषण भी चिंता का विषय है। बायॅलोजिकल ऑक्सीजन डिमांड यानि बीओडी 1.8 के करीब है, जिसके कारण मछलियों की मौत हो रही है। वहीं लगातार नदियों कचरा उत्सर्जन के कारण भी स्थिति खराब हो रही है। कोरोना संक्रमण के बाद बढ़ता प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन रहा है।
इनका कहना है
छिंदवाड़ा जिला प्रदूषण के मामले में सामान्य स्तर पर है, लेकिन इसे संतोषजनक स्थिति नहीं माना जा सकता। लॉकडाउन का भी प्रदूषण कम होने में योगदान रहा है। हमें अभी सतर्क होने की जरूरत है।
अविनाश करेरा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
–
वायु प्रदूषण के कारण व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है। दमा का रोग भी हो सकता है। कोरोना संक्रमण के चलते ये खतरा और भी गंभीर हो जाता है।
डॉ. जीएस दुबे, चिकित्सक
हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वह पर्यावरण को शुद्ध् रखने की दिशा में काम करेगा। ऐसा करने पर निश्चित तौर पर पर्यावरण की चुनौती का हम सामना कर सकेंगे।
निधि वारंगे, सदस्य, उपभोक्ता फोरम
—-
असंगठित कामगार मजदूर संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे अतिथि शिक्षक
छिंदवाड़ा। जिला अतिथि शिक्षक संघ छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि जिले में असंगठित कामगार मजदूर संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मजदूरों के हक में होने वाले उपवास कार्यक्रम में जिले के सभी अतिथि शिक्षक और शिक्षिका शामिल होंगे। साथ ही फव्वारा चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव केसी पवार ओर कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिले के अतिथि शिक्षक अपनी लंबित मांग 12 माह का सेवाकाल और पद स्थायित्व तथा तत्कालिक मांग कोरोना काल माह मई से लेकर सितंबर 2020 तक का सभी अतिथि शिक्षको का वेतनमान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

