Top Story

पूर्व मंत्री के पीए व महिला का बीच सड़क पर विवाद

Publish Date: | Fri, 02 Oct 2020 04:13 AM (IST)

अपडैट खबर

कोतवाली थाना पहुंचा मामला, दोनों पक्षों ने की शिकायत,

छिंदवाड़ा। शहर के अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचे युवक व दो महिलाओं के बीच गुरुवार की दोपहर जमकर विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक घंटे तक मंदिर के सामने जमकर ड्रामा चला। इस दौरान वहां से गुजरने वालों की भीड़ लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी के पीए रहे दिलीप उइके का एक महिला और उसकी बेटी के साथ गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सड़क पर ही मारपीट की स्थिति बन गई। जिसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई तथा हनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की गई।

– एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

दोनों पक्ष आपस में रश्तेदार बताए जा रहे हैं। एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत कुंडीपुरा थाने में पहुंची थी। दोनों पक्षों ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच कुंडीपुरा कर रही है, लेकिन दूसरे दिन फिर विवाद का मामला सामने आ गया। गुरुवार को जो आरोप एक-दूसरे पर लगाए गए हैं। उसके आधार पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

– इनका कहना है।

दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार लगते हैं, इससे पहले भी विवाद हुआ है जिसकी शिकायत कुंडीपुरा पुलिस को की गई थी।

मनीषराज भदौरिया, टीआई, कोतवाली, छिंदवाड़ा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source