Top Story

डैम के पास जुआ फड़ पर रेड

Publish Date: | Fri, 02 Oct 2020 04:13 AM (IST)

अमरवाड़ा। अमरवाड़ा पुलिस ने ताश पत्ते खेलते 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर गुरुवार जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह मर्सकोले को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम शकरवाड़ा के बड़ा डैम के पास कुछ जुआरी ताश के पत्तों पर रुपए पैसा का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह मर्सकोले के हमराह आरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, राजू भारती आरक्षक कन्हैया सनोदिया, आरक्षक प्रदीप बघेल, रोहित ठाकुर, जसवंत परते, आरक्षक राम कुमार सनोडिया आदि की टीम बनाकर स्वयं नगर निरीक्षक ने सकरवाड़ा डैम के पास रेड किया। यहां रोड के किनारे लाइट के नीचे, जितेंद्र, दिनेश मुकेश, अमित एवं संतोष ताश के 52 पत्ते पर हार-जीत का खेल खेलते मिले। जुआ के फड़ से 4200 रुपये एवं उनके जुआरियों के पास से 950 कुल 5 हजार 150 एवं 52 पत्ते मिले। जिन्हें जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपितों को न्यायालय राजस्व में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सौंसर। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के संक्रमित एरिया एवं पॉजिटिव लोगों के घरों को कंटनमेंट एरिया घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम कुमार सत्यम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल जुननकर ने बताया कि वर्तमान में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण तेज गति से बढ़ते जा रहा है, स्थानीय प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किसी प्रकार के सार्थक पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते दिनों दिन एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे तक बड़े पैमाने पर संक्रमण फैल पूर्व नगर में कोई कोरोना संक्रमण का मरीज मिलता था तो प्रशासन के द्वारा उस वार्ड एरिया में पहुंचकर रहा है। जिले के अन्य ब्लॉकों गांवों में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं परंतु सौसर में नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते संक्रमित परिवार के लोग दुकानदार संक्रमित होने के बावजूद भी नगर में घूमते फिरते स्वस्थ लोगों बच्चो महिलाओं से मिलते जुलते नजर आ रहे हैं , जिसके कारण लोगों में संक्रमण को लेकर भय डर का वातावरण बना हुआ है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source