Top Story

255 हितग्राहियों ने लोन लेने से किया इन्कार

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:05 AM (IST)

छिंदवाड़ा। जिले के पांढुर्णा में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपये के लोन को 255 हितग्राहियों ने लेने से इन्कार कर दिया है। वहीं 24 लोगों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। लाकडाउन में फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ। इन दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों के माध्यम से 10 हजार रुपये का लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। पांढुर्णा क्षेत्र में ऐसे 902 हितग्राही हैं, जिन्हें अलग-अलग बैंकों ने 10 हजार रुपये का लोन प्रदान किया गया है। उन्होंने अपना व्यवसाय भी शुरू कर दिया है, लेकिन 255 ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने बैंकों से लोन लेने से ही इन्कार कर दिया। साथ ही लिखित रूप से कार्यालय को इसकी सूचना भी दे दी है। वहीं 24 ऐसे हितग्राही हैं, जिनके मोबाइल बंद हैं।

जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय में कुल 1018 और ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत कार्यालय में 290 हितग्राहियों ने 10 हजार के लोन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। वहीं शहरी क्षेत्र के ऐसे 2 हितग्राही हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। शहरी क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय में कुल बैंक में भेजे गए प्रकरण 1018 हैं, जिनमें से 855 लोन की स्वीकृति हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में कुल आवेदन 290 भेजे गए हैं, 67 स्वीकृत हुए, 52 निरस्त हुए, और 47 को लोन प्राप्त हुआ है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source