महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद किया
Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:05 AM (IST)
छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय, राजीव भवन सहित कई जगह आयोजन हुए
फोटो 5
स्वच्छता साक्षरता अभियान के तहत टेमनी खुर्द में हुआ आयोजन।
फोटो 4
छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम।
छिंदवाड़ा। शुक्रवार को गांधी जयंती पर विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित किए गए। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय, राजीव भवन, टेमनी खुर्द सहित कई जगह आयोजन किए गए। ग्राम टेमनी खुर्द में सृजन संस्था एवं नाबार्ड के सहयोग से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वछता साक्षरता के ऊपर एक प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड स्वेता सिंह और सृजन के टीम लीडर राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. एमके श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी के आजादी के योगदान को याद किया।
महापुरुषों को दी श्रद्घांजलि
छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, मां भारती के सच्चे सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर समस्त कांग्रेसजन ने उन्हें याद कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्थानीय राजीव भवन में आयोजित प्रार्थना सभा में दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पाहार अर्पित करने के उपरांत विभिन्ना वक्ताओं ने बापू व शास्त्रीजी के त्याग बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में उनके अविस्मरणीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने बापू व शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अपने साउथ अफ्रीका प्रवास के दौरान गिरमिटियों के पक्ष में आंदोलन कर उन्हें इंसाफ दिलाया और वे भारत लौटकर संपूर्ण देश का भ्रमण कर भारतीयों में एकता व अखंडता की अलख जलाकर निहत्थे ही अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। इस बीच सत्य और अहिंसा यह दो ही बापू के प्रमुख शस्त्र थे।
सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया
छिंदवाड़ा। भारत स्काउट गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार जिला स्तर पर के निर्देशानुसार कोरोना महामारी को देखते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा कार्यालय परिसर में जिले से 35 स्काउट गाइड एवं स्काउट गाइड उपस्थित हुए सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों का स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ बागल लगाकर स्वागत किया गया।
गांधी जयंती पर हुई परिचर्चा
छिंदवाड़ा। बापू की जयंती को अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं सर्वोदय अहिंसा ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाकर आनलाइन परिचर्चा आयोजित की। सभा का संचालन करते हुए फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन ने कहा कि आज के इस विषम दौर में पूरे विश्व को गांधीजी के अहिंसा, स्वच्छता एवं भाईचारे की आवश्यकता है, क्योंकि पूरा विश्व मिलकर ही वैश्विक महामारी कोविट-19 का हल निकाल सकता है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

