Top Story

कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:06 AM (IST)

जुन्नाारदेव। ब्लाक कांग्रेस जुन्नाारदेव के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्थानीय गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जुन्नाारदेव सुनील उइके के साथ सभी कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर तथा माहात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर उनका स्मरण किया। सभी कांग्रेसजनों के द्वारा प्रार्थना कर महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के संस्मरण को कांग्रेस जनों के साथ साझा किया और इन महापुरुषों के आदर्शो को आत्मसात कर सत्य, अहिंसा के मार्ग को अपनाकर आगे बढ़ने के लिए सभी कांग्रेसी जनों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन एकत्रित हुए जिसमें मुख्य रूप से जुन्नाारदेव विधायक सुनील उइके, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नपाध्यक्ष पुष्पा साहू, अंगूरी नागवंशी, अरुणेश जयसवाल, रमेश साहू, जीतेंद्र अग्रवाल , डी दुर्गा सोनी, करमाकर, सुनील मांडवार , नगरपालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

नशा नहीं करने की ली शपथ

जुन्नाारदेव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती नगर पालिका कार्यालय में मनाई गई। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर के मध्य मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाना है, जिसमें विभिन्ना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसके परिपालन में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर कार्यालय नगर पालिका में गांधी के छायाचित्र पर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येन्द्र सिंह शालेवार सभी सभापति पार्षद व कर्मचारियों के माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई गई। निकाय में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल, शरद कुरोलिया, रूपेश विश्वकर्मा, सोनिया कुमरे, निकाय के उपयंत्री देवेन्द्र डेहरिया, लेखापाल मुकेश चौरसिया, संजय झाम,महर्षि चौरसिया, रमेश भारती, मधु ख़दीपुरे, दामोदर सोनी, सहित निकाय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source