कोरोना महामारी से बचना है तो हर व्यक्ति को मास्क लगाना ही होगा
Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:06 AM (IST)
बाटम खबर
अभियान ओके ग्रुप नेलोगों को जागरूक करने व मास्क वितरण का जिम्मा संभाला
फोटो- 7
मास्क
फोटो 8 नितिन चौरसिया, सक्रिय सदस्य
फोओ 9 गोलू बैस, सक्रिय सदस्य
फोटो 10 अभिनव बागड़देव, सक्रिय सदस्य
फोओ 11 योगेश जैन, सक्रिय सदस्य
छिंदवाड़ा। सामाजिक व सोशल गतिविधियों में हमेशा आगे रहने वाला ओके ग्रुप ने अब नवदुनिया के अभियान में अपनी भागीदारी दी है। ग्रुप ने अभियान का हिस्सा बनते हुए लोगों को मास्क पहनने व सार्वजनिक स्थानों पर उचित शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्रुप के राजेश सोनी ने बताया कि समाज के हर वर्ग के युवाओं को मास्क अभियान से जुड़ना चाहिए, जब तक इस कोरोना महामारी से बचना है, तब तक हमें घर से निकलते ही मास्क का उपयोग करना होगा। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। हमारी सुरक्षा हमारे साथ है।
इनका कहना है।
इस अभियान में सभी को आगे आकर इस नवदुनिया के जागरूक अभियान में जुड़ना चाहिए। अभियान के माघ्यम से जागरूक करने का कार्य हम करेंगे। जब तक
वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है।
नितिन चौरसिया, सक्रिय सदस्य
—
जो लोग मास्क पहने नजर नहीं आते है उन्हें टोकना चाहिए कि वह गलत कर रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी शहर में कई लोग बगैर मास्क के घूम रहे हैं। सभी को अपने परिवार के लोगों को मास्क को लेकर जागरूक करना चाहिए।
गोलू बैस, सक्रिय सदस्य
—
लोगों को अपनी जबावदारी भी समझनी चाहिए कि वह अपनी व दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कैसे कर सकते हैं। अभियान में और लोगों को जोड़कर मास्क का वितरण व लोगों को जागरूक करने का कार्य हम युवाओं द्वारा किया जाएगा।
अभिनव बागड़देव, सक्रिय सदस्य
—
जो व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है उस व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ता है। मास्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाना है, तभी इस पर कंट्रोल किया जा सकता है। सभी की भागीदारी बहुत जरूरी है।
योगेश जैन, सक्रिय सदस्य
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

