Top Story

कोरोना के 30 नए मरीज मिले

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:07 AM (IST)

अभी तक 1 हजार 63 व्यक्ति हुए स्वस्थ

छिंदवाड़ा। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 30 नए मरीज मिले हैं। अभी तक कोरोना वायरस के पाजिटिव पाए गए एक हजार 469 व्यक्तियों में से 24 व्यक्तियों की मौत हुई है और 1063 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं तथा वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 382 व्यक्तियों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।

जिले में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस के 31 हजार 201 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए, जिसमें से 29 हजार 9 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं एवं 606 सैंपल की जांच लंबित है व 723 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 55 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं तथा अभी तक संक्रमण से मुक्त होकर 1063 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। कलेक्टर सौरभ सुमन ने जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

इंदिरा तिराहे पर कांग्रेसियों ने बापू को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

दमुआ। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा स्मारक पर गांधी जयंती मनाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए इन महान हस्तियों के योगदान को याद कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई। यूपी के बर्बर कांड के बाद वहां पहुंचने वाले कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ किए बर्ताव की निंदा करते हुए कांग्रेसियों ने एक घंटे का मौन धरना भी दिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के दिशा निर्देशन में भविष्य में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के दमुआ अध्यक्ष विनोद निरापुरे, नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, जनपद सदस्य राजेंद्र उइके, उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, पार्षद सभापति सरला उइके, सेवादल अध्यक्ष मनोज ठाकर जोंटी दौंडे जावेद अली, अमित कटारिया, सुरेश राव आदि उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source