Top Story

बच्चों के पूर्ण विकास में नई शिक्षा नीति मील का पत्थर साबित होगी

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:08 AM (IST)

छिंदवाड़ा। शासकीय पीजी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा उधा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ अमिताभ पांडे के मार्गदर्शन में ऑनलाइन वेब व्याख्यान का आयोजन किया। नई शिक्षा नीति 2020 में मातृ भाषा और महात्मा गांधी विषय पर आयोजित व्याख्यान में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. डॉ लक्ष्मीचंद , प्रो. अमरसिंह और प्रो. डॉ. विजय कलमधार ने व्याख्यान दिया । अपने व्याख्यान में राजमाता कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. डॉ कलमधार ने कहा कि बचपन से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है और मातृ भाषा की इसमे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के डीजी लॉकर संकल्पना पर बात करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शासकीय महाविद्यालय चांद के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अमरसिंह ने मातृ भाषा के व्यापक स्वरुप और व्यक्ति ने जीवन मे इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृ भाषा स्वयं को विकसित करने, चरित्र निर्माण और चेतना विकास में जादुई काम करती है। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा से उदाहरण देते हुए बताया कि गांधी जी की लोकप्रियता में मातृ भाषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा । शासकीय पीजी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीचंद ने स्थानीय उदाहरण के माध्यम से नई शिक्षा नीति के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जब बधो अपनी मातृ भाषा मे शिक्षा प्राप्त करते है तो वे संकल्पनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते है ं।

अमरवाड़ा विधायक ने लिखा पत्र

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने फसल पंजीयन में म-ा की फसल को शामिल किए जाने के संबंध में लिखा पत्र अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि वर्तमान में खरीफ फसल धान ज्वार एवं बाजरा का पंजीयन शुरू किया गया है परंतु म-ा की फसल को इसमें शामिल नहीं किया गया म-ा की फसल का पंजीयन ना होने की स्थिति में किसान को म-ा की फसल के उचित दाम नहीं मिलेंगे एवं पूर्व में हुई अतिवृष्टि से नुकसान उठा चुके किसानों के लिए यह दोहरी मार होगी। अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया कि मध्यप्रदेश सरकार खरीदी की उचित योजना बनाकर म-ा की फसल को पंजीयन में शामिल करें जिसमें मेरी विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के किसानों के साथ-साथ सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source