Top Story

14 वर्षीय बालक का अपहरण कर मांगे 25 लाख, छह घंटे में पुलिस ने पकड़े 6 अपहरणकर्ता

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:09 AM (IST)

14 वर्षीय बालक का अपहरण कर मांगे 25 लाख, छह घंटे में पुलिस ने पकड़े 6 अपहरणकर्ता

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। छिंदवाड़ा जिले में बेकरी संचालक के 14 वर्षीय बालक का अपहरण और 25 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात 11 बजे बालक का अपहरण किया गया था, जिसे शुक्रवार की सुबह पांच बजे रावनवाड़ा में वेकोलि के बंद आवास से सकुशल छुड़ा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में बेकरी पर काम करने वाले एक युवक सहित अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा थाना अंतर्गत सिंहवाहिनी चौक से गुरुवार की रात 11 बजे बेकरी संचालक के 14 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल पर 25 लाख की फिरौती मांगी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी॥ बेकरी पर पूर्व में काम करने वाले युवक पर संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि बालक के अपहरण की कहानी आरोपित पिछले 15 दिनों से बना रहे थे। यह सभी आरोपित ताहिर पिता नसीरुद्दीन पठान (20), शिशिर पिता दीपक गोठेल (20), आकाश पिता हरिप्रसाद उइके (23), सूरज पिता रवि शेंडे (21), सुंदर पिता भावीश सोनी (19), वीरेंद्र पिता मुकेश बेलवंशी (23) सभी निवासी सेमी स्टोर चांदामेटा के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपित ताहिर पठान अपहृत बालक के पिता की बेकरी में काम करता था, जिसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी तथा लाकडाउन के पहले ही उसने बेकरी से काम छोड़ा था।

एक आरोपित बालक के परिवार के साथ घूमता रहा

अपहरण के बाद आरोपित सूरज शेंडे बालक के परिवार के साथ बना रहा, जिस पर पहले किसी को शक नहीं हुआ। वह परिवार व पुलिस की पूरी जानकारी अपने साथियों को फोन पर दे रहा था। पुलिस छह घंटे के अंदर ही सभी आरोपितों तक पहुंच गई।

0000

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source