Top Story

एसएनसीयू में नवजात की मौत के बाद हंगामा, आरक्षक ने डॉक्टर से की मारपीट, एएसपी ने मांगी माफी

Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 04:09 AM (IST)

एसएनसीयू में नवजात की मौत के बाद हंगामा, आरक्षक ने डॉक्टर से की मारपीट, एएसपी ने मांगी माफी-

– नाराज डॉक्टरों ने आरक्षक पर कार्रवाई को लेकर की शिकायत

गुना। नवदुनिया प्रतिनिधि

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में बीती रात नवजात की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक नवजात का पिता पुलिस लाइन में आरक्षक है। घटना के बाद उसने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लखनलाल धाकड़ के साथ मारपीट की और कॉलर पकड़कर घसीटा, जिससे आक्रोशित डॉक्टर जिला अस्पताल में एकजुट हो गए। रात 12.30 बजे एएसपी टीएस बघेल जिला अस्पताल पहुंचे और आरक्षक द्वारा की गई मारपीट को लेकर हाथ जोड़कर डॉक्टरों से माफी मांगी। हालांकि, डॉक्टर पुलिस आरक्षक पर मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल एसएनसीयू वार्ड में 28 घंटे के नवजात को वेंटीलेटर पर रखा था, जिसकी मौत हो गई। इस दौरान डॉ. एलएल धाकड़ ड्यूटी पर थे। नवजात की मौत के बाद वे परिजनों से बात कर रहे थे, इसी बीच नवजात के पिता आरक्षक सुरेंद्र पाल ने डॉ. धाकड़ की कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद डॉक्टर धाकड़ व अन्य डॉक्टर सिविल सर्जन के पास पहुंचे और बैठक की। डॉक्टरों ने आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शहर कोतवाली में शिकायती आवेदन दिया है। शहर कोतवाली टीआइ उमेश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

देर रात तक चला ड्रामा, एएसपी बोले मैं माफी मांगता हूं:

डॉक्टर से मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में रात 12 बजे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस और विभाग के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की मांग थी कि आरक्षक पर शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया जाए। एएसपी ने सिविल सर्जन सहित फरियादी डॉक्टरों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरक्षक की तरफ से वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। डॉक्टर उसे माफ कर दें।

वर्जनः

मृतक नवजात के पिता पुलिस आरक्षक ने ड्यूटी डॉक्टर डॉ. एलएल धाकड़ के साथ मारपीट की है। कॉलर पकड़कर घसीटा भी है। एएसपी ने पीड़ित डॉक्टर से आरक्षक की गलती पर माफी मांगी है। कोतवाली में भी डॉक्टर की तरफ से शिकायत की गई है।

– डॉ. एसवी जैन, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल गुना

….फोटो कैप्शन

फोटो-

0210जीएन-06

गुना।

————————-

ऽऽऽऽ

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source