Top Story

ब्लॉगः पंजाब में मजदूरों को नशे की लत मार रही है या कमाई की लूट

पांच राज्यों की चुनावी गहमा-गहमी के बीच भी पंजाब में प्रवासी मजदूरों को नशीली दवाओं के सहारे बंधुआ बनाने और उनसे बेहिसाब मजदूरी कराने संबंधी खबर को मीडिया में प्रमुखता मिली तो इसके पीछे कहीं न कहीं यह तथ्य भी है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के गांवों की ओर पलायन की त्रासदी हमारी सामूहिक स्मृति से मिटी नहीं है। हालांकि पंजाब में नशाखोरी एक बड़ी समस्या है। हैरानी की बात यह भी है कि सबसे ज्यादा प्रचलित शराबखोरी पर चर्चा भी नहीं होती, जबकि अफीम और नशीली दवाओं वाले पक्ष की चर्चा ऐसे होती है, जैसे वे सारी बुराइयों की जड़ हों।

from https://ift.tt/39T778o https://ift.tt/2EvLuLS