Jio के इन इंटरनेट प्लान्स के साथ मिलती है 1 महीने की फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी
देश में नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी अपने JioFiber के वार्षिक और छमाही अनलिमिटेड इंटरनेट वाले प्लान में अब कंपनी अतिरिक्त फायदे दे रही है। Reliance Jio अब JioFiber के वार्षिक पैकेज में 30 दिन की अतिरिक्त वैधता दे रही है और JioFiber के छमाही पैकेज में 15 दिन की अतिरिक्त वैधता दे रही है। JioFiber के वार्षिक पैकेज की शुरुआती कीमत 4,788 रुपये है, जिसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। माषिक आधार पर 399 रुपये प्रति माह पड़ते हैं। अब नए ऑफर के तहत Jio एक साथ 12 महीने का प्लान लेने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त एक महीने की वैधता की पेशकश कर रही है, जिसके बाद इस प्लान की कुल वैधता 395 दिनों की हो जाएगी और कीमत उतनी ही रहेगी। वहीं जो यूजर JioFiber का छमाही प्लान लेते हैं तो उन्हें 15 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। यह नया ऑफर सभी वार्षिक और छमाही प्लान पर सभी JioFiber यूजर्स के लिए है। जियो फाइबर का नया ऑफर ग्राहकों को 13 महीने हाई स्पीड इंटरनेट देगा जो कि वार्षिक प्लान की कीमत में ही मिलेगा। यह ऑफर JioFiber के 399 रुपये वाले प्लान, 699 रुपये वाले प्लान, 999 रुपये वाले प्लान, 1,499 रुपये वाले प्लान, 2,499 रुपये वाले प्लान, 3,999 रुपये वाले प्लान और 8,499 रुपये वाले प्लान पर लागू है। अगर इन में से किसी भी प्लान को 12 माह के लिए एक साथ लिया जाता है तो उसके साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है। JioFiber के वार्षिक प्लान की शुरुआत 4,788 रुपये से होती है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 30Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिलेट डाटा मिलता है। नए ऑफर के तहत इसकी वैधता एक माह के लिए बढ़ गई है। JioFiber के छमाही प्लान की शुरुआत 2,394 रुपये से होती है, जिसकी वैधता 6 महीने की है। इस प्लान में यूजर्स को 30Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिलेट डाटा मिलता है। नए ऑफर के तहत इसकी वैधता 15 दिनों के लिए बढ़ गई है। पिछले साल JioFiber ने अगस्त में अपने प्लान को फिर से शुरू किया। इन प्लान में 399 प्रति माह की शुरुआती कीमत में नए ऑप्शन की पेशकश की गई। कंपनी के बेस प्लान में 30Mbps अनलिमिटेड अपलोड और डाउनलोड स्पीड से इंटनरेट मिलता है। वहीं कपनी का सबसे महंगा प्लान 8,499 प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें 1Gbps अपलोड और डाउनलोड स्पीड से 6,600GB तक डाटा मिलता है। इस प्लान के अतिरिक्त फायदों की बात करें तो , , Disney + Hotstar VIP, , , Voot Select समेत कई ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। JioFiber का फ्री 30 दिनों का ट्रायल प्लान 150Mbps प्लान वार्षिक और छमाही दोनों प्लान के साथ फायदों से लैस है, जिसमें Netflix और Prime Video समेत 14 OTT ऐप का सब्स्क्रिप्शन शामिल है। फिलहाल यह बताना है कि कंपनी इन प्लान के साथ कितनी अतिरिक्त वैधता देगी। फिलहाल मासिक प्लान फीचर्स और कीमत के मामले में पहले जैसे ही हैं। बेस प्लान में 30Mbps तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाट मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये है। 699 रुपये के प्लान में 100Mbps तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। 999 रुपये के प्लान में 150Mbps तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसके अलावा साथ में इसमें Prime Video और Hotstar VIP समेत 14 OTT ऐप का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। 1,499 रुपये के प्लान में 300Mbps तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसके अलावा साथ में इसमें Prime Video और Hotstar VIP समेत 14 OTT ऐप का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। 3,999 रुपये के प्लान में 300Mbps तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसके अलावा साथ में इसमें Prime Video और Hotstar VIP समेत 14 OTT ऐप का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है।
from https://ift.tt/3mpYDKK https://ift.tt/3kS2UVw