WhatsApp ने कोरोना वैक्सीन के लिए पेश किया नया स्टिकर पैक, कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल
नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज इंस्टेंट मैसेजिंग () आज के समय में इंसान के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है, यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि इसका इस्तेमाल सुबह से शाम किया जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर स्टिकर का इस्तेमाल चैट को ज्यादा मजेदार और आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है और यह बात करने का काफी मजेदार तरीका है। अब वॉट्सऐप ने चैट को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक नया स्टिकर पैक वैक्सीन फॉर ऑल () शामिल किया है। यह यूजर्स को मजेदार तरीके से कोरोनावायरस वैक्सीन के बारे में बताने में मदद करेगा, इससे यूजर्स वैक्सीन की संभावनाओं को समझ पाएंगे और उसके बारे में बात कर पाएंगे। नए स्टिकर्स के सहयोग से पेश किए गए हैं। यह बीते वर्ष कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान पेश किए गए टूगेदर एट होम () जैसा है। वॉट्सऐप स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें और कैसे एक दूसरे का साथ साझा करें?नए WhatsApp स्टिकर पैक के जरिए यूजर्स एक दूसरे से वैक्सीन के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाएंगे। जैसा कि सभी जानते हैं कि वॉट्सऐप हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गई है और चैटिंग के दौरान स्टिकर्स सबसे अहम हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप वॉट्सऐप स्टिक्स को पा सकते हैं और कैसे लोगों को साथ साझा कर सकते हैं। सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप ओपन करनी है। अगर यह आपके फोन में नहीं है तो आप अपने फोन के अनुसार, इसे गूगल प्लेट स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेत हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कैसे करें इस्तेमाल:
- अब आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन वॉट्सऐप को ओपन करना है।
- उसके बाद आपको उस चैट विंडो को खोलना है, जिसे आप स्टिकर्स भेजना चाहते हैं। आप चाहे हैं तो वॉट्सऐप ग्रुप में भी स्टिकर्स भेज सकते हैं।
- अब आपको Android स्मार्टफोन में इमोजी आइकन पर टैप करना है और स्टिकर ऑप्शन का चयन करना है। फिर आपको "+" आइकन पर टैप करना है और वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) स्टिकर पैक डाउनलोड करना है।
- जब एक बार वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) स्टिकर पैक डाउनलोड हो जाएगा तो उसको बाद आप इसे आसानी से सिलेक्ट करके एक दूसरे को भेजना शुरू कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले चैट में जाना है, उसके बाद स्टिकर आइकन पर टैप करना है, फिर स्टिकर्स पर जाना है और यहां पर आपको नया डाउलोड किया हुआ स्टिकर पैक वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) मिल जाएगा, आप सभी के साथ इसे साझा कर सकते हैं।
- अब आपको अपने एप्पल आईफोन में वॉट्सऐप को ओपन करना है।
- उसके बाद आपको उस चैट विंडो को खोलना है, जिसे आप स्टिकर्स भेजना चाहते हैं। आप चाहे हैं तो वॉट्सऐप ग्रुप में भी स्टिकर्स भेज सकते हैं।
- अब आपको आईफोन में टाइप बॉक्स के साइड में स्टिकर आइकन पर टैप करना है। यहां पर आपको GIF और स्टिकर दोनों के ऑप्शन नजर आएंगे, यहां पर आपको स्टिकर पर टैप करना है। अब यहां पर आपको "+" आइकन का चयन करना है। उसके बाद आपको वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) पैक नजर आएगा। अब आपको डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करना है और उसके डाउनलोड होने का इंतजार करना है।
- जब एक बार वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) स्टिकर पैक डाउनलोड हो जाएगा तो उसको बाद आप इसे आसानी से सिलेक्ट करके एक दूसरे को भेजना शुरू कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले चैट में जाना है, उसके बाद स्टिकर आइकन पर टैप करना है, फिर स्टिकर्स पर जाना है और यहां पर आपको नया डाउलोड किया हुआ पैक वैक्सीन फॉर ऑल (Vaccines for All) मिल जाएगा, आप सभी के साथ इसे साझा कर सकते हैं।
from https://ift.tt/2R639T4 https://ift.tt/3kS2UVw