Top Story

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला से घर में घुसकर गैंगरेप, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, दो गिरफ्तार

इंदौर कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इंदौर में अपराधियों ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ घर में घुसकर पाप किया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेला देख उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़ित महिला की कोरोना रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह घर पर अकेली रह रही थी। इसका फायदा उठाकर गुरुवार रात 3 बदमाश उसके घर में घुस गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद उसने महिला को ले जाकर पहले मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी वीडियो आया सामने घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थी। इस कारण उन्होंने यह योजना बनाई थी। देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेली देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गौरतलब है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एक आरोपी का नाम दीपक और अन्य दो नाबालिग हैं। दोनो अरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी दीपक पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता था। उसने महिला को अकेला देख यह योजना बनाई।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3huHOxV
via IFTTT