Top Story

जबलपुर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन केस, अस्पताल मालिक की पत्नी और मैनेजर गिरफ्तार, बेटे की तलाश जारी

जबलपुर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में जबलपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सिटी अस्पताल के मालिक सरबजीत सिंह मोखा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच में सहयोग नहीं करने को लेकर पुलिस ने मोखा की पत्नी जसमीत सिंह मोखा को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों में खलबली है। पुलिस ने जसमीत सिंह मोखा के अलावा सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया खत्री शुक्ला को भी इस मामले में दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया है। 

पुलिस का कहना है कि जसमीत और सोनिया पर पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रही थी। साथ ही साक्ष्य छिपा रहे थे। इधर सरबजीत सिंह के बेटे हरकरण सिंह मोखा को भी पुलिस तलाश रही है। हरकरण पर नकली आईडी देने का आरोप है। गौरतलब है कि नकली रेमडेसिविर केस में गुजरात पुलिस ने जबलपुर के दवा व्यवसायी सपन जैन को 7 मई गिरफ्तार किया था। आरोपी सपन जैन ने सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा को नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन देने की बात सामने आयी थी। 

इसके बाद जबलपुर पुलिस ने सरबजीत सिंह मोखा को गिरफ्तार कर उसपर रासुका की कार्रवाई की है। वहीं, नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मामले में गुजरात पुलिस भी जबलपुर में डेरा डाले हुए है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले की छानबीन में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद हैं। मोखा के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | https://ift.tt/3uY03je
via IFTTT