Top Story

बेटे की ट्यूशन टीचर पर आया डॉक्टर का दिल, मंडप में परिवार ने पकड़ा तो कहा- दिग्विजय सिंह ने भी की है दो शादी

इंदौर बेटे को घर पर ट्यूशन (Indore Tuition Teacher Love Story) पढ़ाने आने वाली महिला टीचर से इंदौर में एक डॉक्टर (Doctor Love With Son Teacher) को प्यार हो गया है। 10 साल तक दोनों एक-दूसरे से छिपछिप कर मिलते रहे हैं। शनिवार को इंदौर के एक होटल में 50 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र दांगी महिला टीचर से शादी कर रहे थे। इस बात की भनक उनकी पत्नी और तीन बच्चों को लग गई। डॉक्टर साहब दूल्हा (50 year old doctor became groom) बनकर मंडप में बैठे हुए थे। परिवार के लोगों ने यह देखकर बवाल कर दिया। इस दौरान डॉक्टर और दुल्हन को हल्की चोट भी आई है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार वालों को समझाइश दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर जिस महिला से शादी कर रहे थे, वह उम्र में उनसे 20 साल छोटी है। डॉक्टर जितेंद्र दांगी अपने परिवार के साथ इंदौर के कम्पेल में रहते हैं। भंवरकुआं पुलिस स्टेशन में डॉक्टर ने भी परिवार के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। डॉक्टर के परिवार ने शादी रुकवा दी है। हंगामा देख दुल्हन के परिजन वहां से भाग खड़े हुए। दुल्हन डॉक्टर के बेटे को पढ़ाती थी ट्यूशन परिजनों के मुताबिक दुल्हन बनी युवती उनके घर पर बच्चों को पढ़ाने आती थी। इसी बीच डॉक्टर और महिला टीचर में प्यार हो गया है। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक-दूसरे की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा है। होटल में शनिवार को दोनों शादी कर रहे थे। पत्नी और बच्चों ने होटल आकर पूरी शादी रुकवा दी है। डॉक्टर ने दो साल पहले ही अपनी बड़ी बेटी की शादी की है और उसे एक बच्चा भी है। दिग्विजय सिंह ने भी की है दो शादी वही, दूल्हा बने डॉक्टर जितेंद्र दांगी ने कहा कि प्रॉपर्टी का विवाद है, शादी घरवालों की मर्जी से हो रही है। वहीं, पुलिस स्टेशन में डॉक्टर से सवाल किया गया है कि आप शादीशुदा हैं और आपका तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने ने कुछ नेताओं के उदाहरण देने शुरू किए। डॉक्टर जितेंद्र दांगी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भी तो दो शादी की है। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3xr2ifM
via IFTTT