Top Story

चंबल में धायं-धायं, पुलिस और रेत माफिया फायरिंग, एमपी से राजस्थान ले जा रहे थे बालू

मुरैना चंबल () के इलाके में रेत माफिया बेखौफ हो गए हैं। पुलिस पर हमला करने से वे बाज नहीं आ रहे हैं। चंबल के रेत माफियाओं की राजस्थान (Sand Mafia Attack On Police) की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई है। रेत माफिया और पुलिस के बीच चंबल के बीहड़ों में फायरिंग भी हुई। हालांकि राजस्थान पुलिस ने साहस दिखाते हुए रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक रेत माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि बीहड़ में हुई इस मुठभेड़ का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, मुरैना जिले से रेत माफिया चार ट्रैक्टर ट्रॉली में चंबल की अवैध रेत भरकर धौलपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने रेत माफियाओं का पीछा किया तो रेत माफियाओं ने पुलिस पर ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने फायरिंग होते देख जवाब में रेत माफियाओं पर भी फायरिंग शुरू कर दी। चंबल के बीहड़ में रेत माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस मुठभेड़ के बीच में रेत माफिया तीन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगे। पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए में गोली मारी तो वह ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी रह गई लेकिन बाकी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रेत माफिया लेकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक रेत माफिया लालू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। लालू गुर्जर मुरैना जिले के सराय छोला थाना इलाके के जैतपुर गांव का निवासी है। मुठभेड़ का एक वीडियो भी सामने आया है। हाल के दिनों में रेत माफियाओं ने मुरैना, भिंड और ग्वालियर के इलाकों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले एक अफसर भी रेत माफियाओं ने हमला किया था। इसके बावजूद प्रशासन रेत माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3vObVDO
via IFTTT