Top Story

जुन्नारदेव: वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर में की जा रही पानी निकासी की व्यवस्था

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेवः आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा रमेश साहू के नेतृत्व एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, स्वच्छता सभापति लता भमोरे,  बरखारानी लदरे, पार्षद शरद कुरोलिया, सरिता मालवीय के मार्गदर्शन में लगातार शहर के अंतर्गत अत्यंत जलभराव की स्थिति जहां पर भी बनती हैं। जगह निश्चित कर प्रतिदिन पानी निकासी हेतु उचित समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में शहर के चर्च के पास वाला रिपटा जहां अतिवृष्टि के कारण पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव बढ़ जाता है उसके समाधान हेतु जेसीबी द्वारा पुलिया के आसपास लगी हुई बेशरम, अन्य झाड़ियां व आसपास की जगह का गहरीकरण कर पुलिया का मुंह खोला गया, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। नेहरू स्टेडियम में अधिक वर्षा होने के कारण जो जल भराव होता था उसके समाधान हेतु अस्थाई नाली खुदवा कर जलभराव की स्थिति से निपटारा मिल सकता है। 


इस दौरान  रमेश साहू नगर पालिका के पप्पू मिश्रा  स्वच्छता प्रभारी सुशील लदरे जेसीबी चालक सोनू यदुवंशी उपस्थित थे एवं आगे भी शहर में निरंतर इस प्रकार के प्रयास किए जाएंगे इस कार्यों की शहर वासियों ने प्रशंसा की।