Top Story

Chhatarpur News : सूरज हत्याकांड में खुलासा, मां के प्रेमी ने की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में 4 जून को एक 12 वर्षीय लड़के सूरज प्रजापति (Suraj prajapati body in well) की लाश गांव के ही प्रीतम यादव के कुएं में मिली थी। लड़का अपने घर से 31 मई को लापता हुआ था। लड़के के पिता तुलसीदास प्रजापति ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी लेकिन जब लड़के की लाश कुएं से बरामद हुई तो मामला हत्या (Chhatarpur Suraj Murder Case News) का प्रतीत हुआ था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दरअसल, लड़के की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि जिस कुएं में लड़के की लाश मिली थी, उसमें महज एक फिट पानी था। इसके अलावा लड़के का मोबाइल उसकी जेब से अलग दूर पड़ा हुआ था। हालांकि लाश चार दिन पुरानी हो चुकी थी, जिसके कारण पीएम रिपोर्ट में बहुत सारी मदद नहीं मिल सकी, लेकिन पहले ही दिन से हत्या का संदेह करने लायक सबूत मिल रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर ने सूचित किया कि मृतक की मां और उसके पिता ईंट भट्टों का काम करते थे। गांव का ही एक व्यक्ति अच्छू कुशवाहा भी यहां काम करता था। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान अच्छू कुशवाहा और मृतक की मां के बीच अवैध संबंध निर्मित हो गए, जिन्हें मृतक सूरज ने देख लिया था। इसी बात को लेकर सूरज और अच्छू कुशवाहा के बीच विवाद हुआ। 31 मई को पोल खुलने के डर से अच्छू कुशवाहा ने सूरज प्रजापति की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। अच्छू कुशवाहा ने यह बात न तो सूरज की मां को बताई और न ही गांव में किसी और को इसकी भनक लगी। इसके बाद अच्छू सामान्य तरीके से रहने लगा। इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस को घटना स्थल पर मिले सबूत हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही किसी मुखबिर ने पुलिस को अवैध संबंधों की जानकारी दी। पुलिस ने जब इसकी तस्दीक के लिए अच्छू कुशवाहा को उठाया तो उसने घटना दिनांक को छतरपुर में होने के बयान दिए। इन बयानों में वह झूठा पाया गया। कई बार उसने बयानों को बदला जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की और आखिरकार वह टूट गया। पुलिस ने उसे धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3qgc2ac
via IFTTT