Top Story

सैनिक स्कूल रीवा में पहली बार 12 छात्राओं को मिला एडमिशन, रहने के लिए बना नया हॉस्टल

रीवा : रीवा में स्थित मध्य प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल के दरवाजे अब लड़कियों के लिए भी खुल गए हैं। सरकार की नई गाइडलाइन के आधार पर 2021-22 सेशन में पहली बार 12 छात्राओं को एडमिशन () दिया गया है और उनके रहने के लिए नया हॉस्टल भी तैयार हो गया है। मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम () ने हॉस्टल का उद्घाटन किया। रीवा में स्थित सैनिक स्कूल में अब तक छात्राओं का प्रवेश वर्जित था, लेकिन नए सत्र में सरकार ने नई गाइडलाइन बनाई है। इसके जरिये अब लड़कियों के भी इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई का रास्ता खुल गया है। इससे छात्राओं के लिए भारतीय सेना में एंट्री भी आसान होगी क्योंकि सैनिक स्कूल से पढ़े छात्रों को सेना में आसानी से चयन होता है। नई गाइडलाइन के तहत 2021-22 के सेशन में पहली बार विद्यालय में 12 छात्राओं को एडमिशन दिया गया है। प्रवेश के बाद विद्यालय में छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई है। इसके लिए नया हॉस्टल बनाया गया है। मंगलवार को स्पीकर गिरीश गौतम ने नए हॉस्टल का फीता काट कर उद्घाटन किया। सैनिक स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। सीटों की संख्या कम होती है आवेदक कई गुना ज्यादा होते हैं। रीवा का सैनिक स्कूल अब तक ऑल ब्वॉयज स्कूल था। अब यहां पर लड़कियों के एडमिशन की शुरुआत भी हो गई है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3BlPF8t
via IFTTT