आज से जंतर-मंतर पर चलेगी 200 किसानों की 'संसद', सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली एक तरफ चल रहा है, दूसरी तरफ आज सदन के बाहर जंतर-मंतर पर किसानों की 'संसद' चलेगी। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करने की किसानों की मांग को दिल्ली पुलिस ने सशर्त मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हुई तीसरे दौर की मीटिंग के बाद 200 किसानों को जंतर-मंतर पर का आयोजन करने की इजाजत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन ना हो, इसे देखते हुए एक बीच का रास्ता निकाला गया है। हर संगठन से 5-5 सदस्यों को अनुमति संयुक्त किसान मोर्चे में देशभर के करीब 40 किसान संगठन शामिल हैं। ऐसे में एक समूह के रूप में इजाजत देने के बजाय अलग-अलग संगठनों के स्तर पर यह इजाजत दी गई है। हर संगठन से 5-5 सदस्यों को जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत मिली है। ये सभी लोग गुरुवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर इकट्ठा होंगे, जहां से पुलिस खुद 5-6 बसों में बैठाकर इन लोगों को एस्कॉर्ट करते हुए एक तय रूट से जंतर-मंतर तक लेकर आएगी। टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी पहले सिंघु बॉर्डर पहुंचना होगा और वहीं से उन्हें बस में बैठकर जाना होगा। पुलिस और किसानों के बीच इन बातों पर बनी सहमति
- किसान संसद रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी
- हर संगठन से 5 लोग शामिल होंगे जिनको चिन्हित किया जाएगा
- अलग-अलग बॉर्डर के बजाय किसानों को सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री दी जाएगी
- सिंघु बॉर्डर पर इकट्ठा होने के बाद किसान बसों के जरिए जंतर-मंतर जाएंगे
- किसानों की बसों के साथ पुलिस की गाड़ी भी चलेगी
- जंतर-मंतर पर कोविड नियमों के साथ करना होगा प्रदर्शन
- सुरक्षा के इंतजामों के साथ जंतर-मंतर पर CCTV से भी नजर रखी जाएगी
- 5 बजे के बाद बसों के ही जरिए किसानों को वापस सिंघु बॉर्डर पहुंचा दिया जाएगा
- किसान संसद में जो मंच बनेगा, उसे उन्हीं किसानों में से संबोधित किया जाएगा
from https://ift.tt/3hXgYhW https://ift.tt/2EvLuLS