शाम को 90 हजार लेकर दिव्यांग दूल्हे के साथ सात फेरे, रात को 12 बजे छत से कूदकर भागी दुल्हन
भिंड एमपी के भिंड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गोरमी इलाके में एक दुल्हन शादी वाली (Bride Jumped From Roof In Bhind) रात ही अपनी ससुराल की छत कूदकर भाग निकली है। दूल्हे ने उससे शादी करने के लिए 90 हजार रुपये दिए थे। दुल्हन के भागने की खबर से आधी रात को घर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। ठगी के शिकार दूल्हे ने गोरमी थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। जानकारी के अनुसार गोरमी इलाके में रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की शादी नहीं हुई थी। सोनू जैन के परिचित ग्वालियर निवासी उदल खटीक ने सोनू जैन को बताया कि वह उसकी शादी कर देगा लेकिन इसके बदले में उसे एक लाख रुपये देने होंगे। 90 हजार में तय हुआ सौदा सोनू जैन ने 90 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। मंगलवार को उदल खटीक अनीता रत्नाकर नाम की एक महिला को लेकर गोरमी पहुंच गया। अनीता रत्नाकर के साथ अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर को भी लेकर ऊदल खटीक गोरमी पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी उदल खटीक के साथ था। यहां सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने संपन्न करवाई गई। मंगलसूत्र पहनाया गया मांग भरी गई। सोनू के घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। साथ आए लोग बाहर सोने चले गए अनीता के साथ आए जितेंद्र रत्नाकर, जिसे अनीता ने अपना भाई बताया था और अरुण खटीक दोनों कमरे के बाहर सोने चले गए। वहीं, रात के वक्त अनीता ने खुद की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर छत पर चली गई। आधी रात के वक्त जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने बहू की तलाश शुरू कर दी लेकिन बहू कहीं नजर नहीं आई। भागने के दौरान पुलिस ने पकड़ा अनीता छत से कूद कर भागने की फिराक में थी लेकिन गश्त कर रही पुलिस ने अनीता को भागते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हा बने सोनू ने गोरमी थाने पहुंचकर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सोनू जैन की शिकायत पर से उदल खटीक, जीतेंद्र रत्नाकर, अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3j71M13
via IFTTT