Top Story

कभी गिरी तो कभी डांस करने लगी, फिर थैला उठाकर दौड़ लगा दी...दमोह में शराबी महिला का बीच सड़क पर ड्रामा

दमोह मध्य प्रदेश में दमोह के बस स्टैंड से किल्लाई नाका की ओर जाने वाली सड़क पर एक महिला ने देर तक हंगामा किया। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को खूब परेशान किया। वह सड़क पर कभी गिरती-पड़ती तो कभी डांस करती हुई नजर आई। काफी देर तक महिला बीच सड़क पर हंगामा करती रही और राहगीर परेशान होते दिखे। यह पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन थी, कहां से आई थी और कहां चली गई। स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो जरूर बना लिया जो घटना के तीन-चार दिन बाद अब वायरल हो रहा है। महिला सड़क पर कई बार गिरी। उसने वाहनों को रोकने की कोशिश की। कई बार वह पेड़ों को तोड़ती नजर आई। वीडियो में दिख रहा है कि वह कभी सड़क पर दौड़ रही है तो कभी डांस कर रही है। कई वाहन चालक उसकी हालत देखकर देर तक रुके रहे। इस दौरान उसने अपने दो थैले सड़क किनारे रखे थे। किसी को यह पता नहीं कि वह कहां से आई थी। स्थानीय लोगों के लिए वह अनजान थी। हंगामा करते-करते ही उसने अपने थैले उठाए और सड़क पर भागने लगी। दौड़ते-दौड़ते वह आंखों से ओझल हो गई और लोग यह भी नहीं जान पाए कि वह कहां गई। दमोह में किसी महिला के द्वारा शराब पीकर इस तरह हंगामा करने का यह संभवतः पहला मामला है। लोग चटकारे लेकर वीडियो की चर्चा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2V2SoDk
via IFTTT