Top Story

खरगोन के आयुष की बड़ी उपलब्धि, पैरों से बनाई पेंटिंग को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

खरगोन मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह में रहने वाले आयुष ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष की पैरों से बनाई राधा कृष्ण की पेंटिंग को में पहला स्थान मिला है। आयुष ने पिछले दिनों गोवा में इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया था। खास बात यह है कि आयुष दिव्यांग है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी आयुष की सोशल मीडिया पर तारीफ कर चुके हैं। कहते हैं यदि जन्म से किसी व्यक्ति में कोई खामी हो तो ईश्वर उसे कोई ऐसा हुनर देता है, जिसके बूते वो भीड़ भरी दुनिया में एक अलग स्थान हासिल कर लेता है। खरगोन जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर बड़वाह नगर के रहने वाले भी इसी का उदाहरण हैं। अपनी प्रतिभा के कारण आयुष ने सोशल मीडिया पर अंतराष्ट्रीय वोला आर्ट स्कैप चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। बड़वाह के सुराणा नगर निवासी आयुष कुण्डल जन्मजात विकारों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। उसके हाथ भी काम नहीं करते हैं, न ही वह बोल सकता है। शारीरिक कमियों के बावजूद ईश्वर ने उसे अनूठी कला से नवाजा है। वह अपने पैरों से पेंटिंग बनाता है। आयुष ने पिछले दिनों गोवा में वोला आर्ट स्कैप द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया था। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के करीब एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें आयुष अकेला दिव्यांग प्रतिभागी था। इसके बावजूद आयुष कुंडल ने पहला स्थान हासिल कर बड़वाह को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। पिछले साल आयुष ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पेंटिंग अपने पैरों से बनाई थी। आयुष ने अपने परिजनों के साथ मुंबई जाकर अमिताभ को उनके बंगले पर यह पेंटिंग उन्हें भेंट की थी। अमिताभ बच्चन उनकी कला को देख कर अभिभूत हो गए थे। अमिताभ ने आयुष की पेंटिंग को ट्विटर पर शेयर कर उनकी कला की सराहना की थी।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2W35LDT
via IFTTT