इंस्टाग्राम पर गोलू बन अफजल ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, युवती घर से भाग गई तब सामने आई असलियत

इंदौर मध्य प्रदेश के का एक और मामला सामने आया है। अफजल नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर गोलू नाम से प्रोफाइल बनाया और दूसरे धर्म की नाबालिग युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती उसके चक्कर में घर से भाग गई, तब उसे लड़के की असलियत पता चला। पुलिस ने आरोपी पर रेप और धार्मिक स्वतंंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अफजल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर गोलू नाम से प्रोफाइल बनाया। उसने एक 15 साल की नाबालिग से दोस्ती की और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती को उसने बताया कि वह कूलर-फ्रिज का कारोबारी है। वह किसी तरह का नशा नहीं करता है। युवती झांसे में आ गई और 13 जुलाई को उसके साथ घर से भाग गई। बाद में पता चला कि वह वेल्डिंग का काम करता है और उसका नाम अफजल है। मामला इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है। 14 जुलाई को किशोरी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी। 17 जुलाई की रात को किशोरी अपने घर कागजात लेने आई थी। जब वह चुपके से डॉक्युमेंट निकाल रही थी तो माता-पिता ने उसे देख लिया। बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि वह गोलू नाम के युवक से प्रेम करती है। वह उसके साथ रहना चाहती है। 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। युवती ने बताया कि दोनों मिलने लगे और वह गोलू के घर भी जाने लगी। गोलू ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। माता-पिता ने युवक का धर्म पूछा। इस पर उसने कहा कि वह मुस्लिम है। कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि गोलू का असली नाम अफजल है। वह किसी तरह का कोई नशा नहीं करता है। इसलिए वह शादी करना चाहती है। अफजल कूलर और फ्रिज का बड़ा व्यापारी है। बेटी की बातें सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। उसके बाद बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह वेल्डिंग करने का काम करता है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3iBr8nw
via IFTTT